Rashami Desai Troll: रश्मि देसाई ने पहनी रिविलिंग ड्रेस, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

0
527
Rashami Desai Trolling
Rashami Desai Trolling

Rashmi Desai Troll: रश्मि देसाई (Rashami Desai) छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Capture 26

सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का वीडियो

हाल ही में एक्ट्रेस एक अवार्ड नाइट में शामिल हुईं, जिसमें उन्होंने रिवीलिंग ड्रेस पहन इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस हॉल्टर नेक जंपसूट में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस का यह बोल्ड अवतार यूजर्स को ज्यादा पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस अपनी इस रिवीलिंग ड्रेस को लेकर नेटीजंस के निशाने पर आ गई हैं।

 

यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

वायरल वीडियो में एक्ट्रेस के इस लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स सेलेब्स द्वारा फॉरेन कल्चर अपनाए जाने पर अपनी भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के इस लुक पर जहां एक तरफ उनके फैंस उनकी तारीफ करते और उनकी खूबसूरती पर प्यार बरसाते नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स ने एक्ट्रेस को आड़े हाथ ले लिया है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ’इसको हॉटनेस नहीं कहते बल्कि उर्फी 2 कहते हैं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ’अपनी उम्र का तो ख्याल रखा होता 40 साल में ये सब।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ’आजकल मुझे हर एक्ट्रेसेस में उर्फी जावेद ही नजर आ रही है।’ एक्ट्रेस के इस वीडियो पर ऐसे ही और भी कई यूजर्स कमेंट कर उन्हें उनकी ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।