South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. FIFA WORLD CUP 2022: फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण करेगी दीपिका, फैंस उत्साहित
 FIFA WORLD CUP 2022: फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण करेगी दीपिका, फैंस उत्साहित
Deepika Padukone
मनोरंजन

FIFA WORLD CUP 2022: फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण करेगी दीपिका, फैंस उत्साहित

by News Desk December 17, 2022

FIFA WORLD CUP 2022: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) के विवादों में घिरी हुई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कर में ट्रॉफी का अनावरण करने जा रही हैं। ऐसा करने वाली वो भारत की पहली महिला हैं।

 

एक्ट्रेस हुई कतर के लिए रवाना

गौरतलब है कि फीफा वर्ल्ड कप इन दिनों कतर में चल रहा है। दुनिया भर की नजरें इस इवेंट पर लगी हैं और हर कोई मैच देखना चाह रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस को खास तौर पर बुलाया गया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण को कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में ट्रॉफी का अनावरण करने की जिम्मेदारी दी गई है, जो कि 18 दिसंबर 2022 को होना है। ऐसे में अब फीफा वर्ल्ड कप में दीपिका भी नजर आने वाली हैं। यह हमारे देश के लिए बहुत सम्मान की बात है। इस दौरान एक्ट्रेस को एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी और फैंस उन्हें फीफा के लिए बधाई देने के साथ उनसे फेमस फुटबॉल प्लेयर मेसी के साथ सेल्फी लेने की मांग करते भी नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी की बातें सुन मुस्कुराते नजर आईं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस द्वारा ट्रॉफी के अनवीलिंग के लिए फैंस बेताब हैं।

#DeepikaPadukone will be heading to Qatar to unveil the #FIFAWorldCup trophy.
Deepika will be unveiling the trophy at the jam-packed stadium.
It is truly one of the rare honours for any Indian or International actor in the history of #FIFA. pic.twitter.com/cq1Famzm9D

— Ashwani kumar (@BorntobeAshwani) December 5, 2022

 

इन फिल्मों में आएंगी नजर

बात करें एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही शाहरुख खान और जॉन अब्राहम संग पठान में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन संग भी उनकी फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। फिलहाल फैंस एक्ट्रेस को फीफा की ट्रॉफी अनवील करते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Share This:

Tags: Deepika Padukone Deepika Padukone In FIFA Deepika Padukone News Deepika Padukone Spotted Deepika Padukone To Unveil FIFA Trophy Deepika Padukone Viral Video entertainment news
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.