Rani Mukherjee : पर्सनल लाइफ को लेकर रानी मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा, हर हफ्ते पति के साथ मूवी डेट पर जाती हैं एक्ट्रेस

0
658
Rani Mukherjee
Rani Mukherjee

Rani Mukherjee: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी आए दिन सुर्खियों में छाई रहती है। रानी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखती हैं। वह इंडस्ट्री में कई सालों से काम कर रही हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और दुनियाभर में उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया जाता है। रानी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम बात करना पसंद करती हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रानी ने आदित्य चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। इसके साथ ही अपने हर हफ्ते के रिवाज के बारे में बताया जो दोनों कभी मिस नहीं करते हैं।

Rani Mukherjee

यश राज फिल्म स्टूडियों में फिल्म देखती हैं Rani Mukherjee

आपको बता दें कि हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने सिनेमा को लेकर अपने प्यार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म की जगह बड़े पर्दे पर फिल्म देखना पसंद करती हैं। उन्होंने बताया कि आज भी आदित्य और वो साथ में फिल्म देखते हैं। ये एक ऐसी चीज है जो हम हर शुक्रवार को करते हैं। रानी मुखर्जी ने बताया कि जब वह मुंबई में होते हैं तो वह यश राज फिल्म्स स्टूडियों में फिल्में देखते हैं।

ezgif.com webp to jpg 1 12

वहीं जब वह देश से बाहर होते हैं तो कहीं भी जाते हैं। एक दूसरे का हाथ पकड़ना। ये सब बहुत ही प्यारा है। रानी ने बताया कि आदित्य आज भी गेयटी गैलेक्सीथिएटर में जाकर फिल्में देखते हैं।

Rani Mukherjee

ये भी पढ़े: https://youtu.be/TtWnGPjE0HM?si=z8wgV-WwcJR-w9j1

जल्द शेयर करेंगी शादी की तस्वीरें

रानी मुखर्जी ने अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करने की इच्छा जाहिर की। रानी ने कहा कि वह जल्द ही अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करेंगी। वह पहली सब्यसांची ब्राइड थीं। ये बहुत क्रेजी था। बता दें रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। रानी और आदित्य की शादी इटली में बंगाली रीति-रिवाजों से हुई थी।