Ranbir Kapoor On Hollywood Debut: रणबीर कपूर ने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर कही ये बात, फैंस हुए खुश

0
419
Ranbir Kapoor
Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor On Hollywood Debut: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आए दिन अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हालांकि हाल ही में एक्टर ने अपनी हॉलीवुड डेब्यू को लेकर बात की है, जिसके बाद एक्टर का ये बयान लाइमलाइट बटोर रहा है। इसके अलावा फैंस भी उनकी इस सोच को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

resize17

एक्टर ने कही ये बात

हाल ही में एक्टर रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे। इस दौरान एक्टर ने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर अपना बयान दिया है। एक्टर ने बात करते हुए कहा कि, ‘मैं अपनी भाषा में फिल्म करने को लेकर काफी कम्फर्ट हूं, क्योंकि ये मुझे बहुत अच्छी तरह से आता है। मौजूदा समय में मुझे अपनी इंडस्ट्री से काफी अच्छे ऑफर मिल रहे हैं। ऐसे में मैं इसे छोड़ नहीं सकता और इससे मैं काफी संतुष्ट हूं और खुश हूं।‘

resize16

फ्यूचर प्लान को लेकर कही ये बात

एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान बात करते हे आगे कहा कि, ‘फिलहाल में आगे के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं और न ही इसके बारे में कभी जिक्र करूंगा।’ रणबीर कपूर ने आगे कहा कि, उन्हें फिल्मों के डायरेक्शन में काफी दिलचस्पी है लेकिन फिल्मों को लिखने का काम उनको बहुत भारी लगता है। मैं हमेशा से फिल्मों का निर्माण करना चाहता हूं, लेकिन उनकी स्क्रिप्ट लिखने का साहस मुझमें बिल्कुल नहीं है। आने वाले 10 साल में फिल्मों का डायरेक्शन मेरी योजनाओं में होगा।‘

resize15

एक्टर का वर्कफ्रंट

एक्टर को आखिरी बार उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर के साथ उनकी वाइफ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और नागार्जुन जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल थे। वहीं अगर बात करें एक्टर के वर्क फ्रंट की तो रणबीर जल्द ही अपनी फिल्म एनिमल में नजर आएंगे।