Dharmendra Birthday: धर्मेंद्र ने मनाया अपना 87वां जन्मदिन, बेटे-पोते सहित फैंस ने दी बधाई

0
324
Dharmendra Birthday
Dharmendra Birthday

Happy Birthday Dharmendra: बॉलीवुड के ‘ही मैन’ कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) 87 साल के हो गए हैं। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब में हुआ था। एक्टर आज अपने परिवार, संग अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जहां एक तरफ उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है, तो वहीं पोते करण देओल और बेटे बॉबी देओल ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने धर्मेंद्र की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसपर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं और धर्मेंद्र को जन्मदिन की बधाई दे रहे है।

धर्मेंद्र का करियर

धर्मेंद्र ने अपने शानदार अभिनय से प्रशंसकों का दिल जीत लिया है और देश के साथ-साथ विदेशों में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनका निजी जीवन किसी फिल्म से कम नहीं रहा है और उन्होंने कभी भी मीडिया या अपने प्रशंसकों से कुछ भी छुपाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बलॉक्बस्टर फिल्मों में काम किया है।

 

एक ही फ्रेम में दिखी दादा, बेटे और पोते की जोड़ी

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनके बड़े पोते करण देओल और बेटे बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें एक्टर पूजा करते दिख रहे हैं। धर्मेंद्र के गले में फूलों की माला, माथे पर तिलक और उनके सामने हवन जलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं उनके एक तरफ बॉबी और दूसरी तरफ करण बैठे हुए हैं। इस तस्वीर में तीनों एक ही फ्रेम में काफी प्यारे लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ बेहद ही स्पेशल कैप्शन लिखा गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हम सौभाग्यशाली हैं कि हम आपके बेटे और पोते हैं। हैप्पी बर्थडे बड़े पापा।’