Rana Daggubati: फ्लाइट से सामान गायब होने पर भड़के राणा दग्गुबाती, ट्वीट कर लगाई क्लास

0
317
Rana Daggubati
Rana Daggubati

Rana Daggubati: राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) साउथ के जाने माने सितारों में से एक हैं। एक्टर को इंडस्ट्री में उनके बाहुबली कैरेक्टर ‘भल्लालदेव’ (Bhallaldev) के लिए जाना जाता है। एक्टर ने इस फिल्म से बहुत नाम कमाया। हाल ही में एक्टर के साथ इंडिगो फ्लाइट में कुछ ऐसा हुआ, जिसे लेकर एक्टर भड़के नजर आ रहे हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए इस मामले में अपनी नाराजगी जाहिर की है।

r5 4

एक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि हाल ही में सफर के दौरान एक फ्लाइट से एक्टर का सामान गायब हो गया है, जिसे लेकर एक्टर का गुस्सा फूट पड़ा है और एक्टर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर से एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत का अब तक का सबसे खराब एयरलाइन अनुभव इंडिगो 6ई। फ्लाइट का समय पता नहीं है। गुमशुदा लगेज का कुछ पता नहीं चल रहा है। स्टाफ को भी कोई जानकारी नहीं है? इससे बुरी चीज और क्या हो सकती है’।

r4 4

प्रमोशनल ट्वीट पर भी किया वार

एक्टर ने अपने पर्सनल ट्वीट के साथ एयरलाइंस के एक प्रमोशनल ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हो सकता है कि इंजीनियर्स अच्छे हैं, लेकिन स्टाफ तो क्लूलेस हैं। आपको सब कुछ प्रॉपर तरीके से करने की जरूरत है’। अपनी सर्विस में कमी और एक्टर के इस गुस्से वाले ट्वीट के बाद एयरलाइंस ने तुरंत इस पर रिएक्ट करते हुए एक्टर से माफी मांगी है।

r3 1 1

एयरलाइंस ने ट्वीट कर मांगी माफी

एक्टर के इस गुस्से भरे ट्वीट के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘इंडिगो एयरलाइन ने राणा दग्गुबाती को हुई असुविधा के लिए उनसे माफी मांग ली है। ‘असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। आप कृपया निश्चिंत रहें, हमारी टीम आपके सामान को जल्द से जल्द आप तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।’