Moving In With Malaika: मलाइका के चैट शो के मीम्स हुए वायरल, यूजर्स ने कहा- ‘पीआर बेस्ड शो’

0
431
Moving In With Malaika
Moving In With Malaika

Moving In With Malaika Memes: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का चैट शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ (Moving In With Malaika) स्ट्रीम हो चुका है। हालांकि शुरू होने के साथ ही एक्ट्रेस का यह शो नेटीजंस के निशाने पर आ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को इस शो को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस के शो से जुड़े कई मीम्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

 

शो के पहले एपिसोड में खुले कई राज

हाल ही में एक्ट्रेस के शो का पहला एपिसोड स्ट्रीम हुआ था और पहले एपिसोड में पहले गेस्ट को तौर पर बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर फराह खान ने शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने फराह के सामने अपनी लव लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर कई राज खोलें। इसके अलावा एक्ट्रेस ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बारे में भी खुलकर बात की।

https://twitter.com/Goddesss__Aadya/status/1599817262659432449?s=20&t=6hy7l2UGHSVyT1QgKTvTYg

https://twitter.com/with_out_heart_/status/1599807704947920897?s=20&t=wdGW0u-BQJRezICqd7rfkg

यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

शो के पहले एपिसोड में एक्ट्रेस के लाइफ के बारे में कई अनसुने फैक्ट्स जानकर जहां कई फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया वहीं कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को इस शो को लेकर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। यहां तक की यूजर्स इस शो को फेब्रीकेटेड और पीआर बेस्ड शो बता रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स शो पर जमकर ट्रोलिंग कर रहे हैं।

 

कई सितारें लेंगे शिरकत

जहां तक एक्ट्रेस के शो की बात है तो फैंस के फीडबैक को देखकर पता लग रहा है कि फैंस एक्ट्रेस के इस शो को खासा पसंद नहीं कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस के इस शो में कई सितारें शामिल होंगे। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस के बेटे अरहान खान भी इस शो का हिस्सा बनेंगे।