RRR new record : जापान में भी दिखा रामचरण-Jr NTR की फिल्म का जलवा, बनाया ये खास रिकॉर्ड

0
428
RRR sets new record in Japan

RRR sets new record in Japan : ऑस्कर विजेता फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रही हैं। पहले तो फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ ने 95वें अकादमी अवॉर्ड्स में ‘ओरिजनल सॉन्ग’ कैटगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीता। तो वहीं मूवी ने भारत सहित कई देश में कमाई के मामले में भी ताबड़तोड़ रिकॉर्ड बनाए। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR sets new record in Japan) ने अब एक बार फिर दुनियाभर में भारत का नाम रौशन किया है।

यह भी पढ़ें- Dasara Box Office Collection : ‘भोला’ की राह पर चली ‘दसरा’, 5वें दिन नहीं चला नानी और कीर्ति का जलवा

एसएस राजामौली ने ट्वीट कर दी जानकारी

दरअसल, ‘आरआरआर’ (RRR sets new record in Japan) को जापान में 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। इसके बाद अब ये फिल्म जापान में 1 मिलियन से अधिक फुटफॉल दर्ज करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इसकी जानकारी खुद डायरेक्टर एसएस राजामौली ने दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ”मुझे जापानी प्रशंसकों से 10 लाख से अधिक हग्स मिले। धन्यवाद।” #RRRinJapan इसके अलावा आरआरआर मूवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म के थिएट्रिकल रन के 164 दिनों में एक मिलियन फुटफॉल होने की खबर साझा की गई।

आपको बता दें कि एनटीआर जूनियर और राम चरण स्टारर ये फिल्म (RRR sets new record in Japan) पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी। इसमें आलिया भट्ट, अजय देवगन और श्रिया सरन ने भी अहम भूमिका निभाई हैं।

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt: विदेशों में छाया आलिया का नाम, आरआरआर के लिए मिला ये सम्मान