Rakhi Sawant : राखी ने शेयर किया आदिल के साथ हुई अपनी शादी का निकाह नामा, बोलीं- ‘वो मुझे फेमस होने के…’

0
400
Rakhi Sawant
Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपने पति आदिल खान के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि राखी ने दुर्रानी से इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की और इस्लाम अपना लिया। लेकिन कुछ टाइम बाद ही राखी और आदिल के बीच भी काफी अनबन शुरू हो गई। बाद में राखी ने आदिल पर कईं गंभीर आरोप लगाए।

इस बीच आदिल सलाखों के पीछे भी रहे। वहीं जेल से बाहर आने के बाद आदिल ने राखी पर तमाम आरोप लगाये जिनका एक्ट्रेस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं अब राखी ने एक बार फिर अपने अलग रह रहे पति के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में आदिल खान दुर्रानी उनसे काम दिलाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। राखी ने आदिल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें भी सबूत के साथ शेयर कीं है।

Rakhi Sawant

आदिल मांगते थे Rakhi Sawant से काम

आपको बता दें कि राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर आदिल के साथ हुई बात चीत की कुछ पुरानी पर्सनल चैट का खुलासा किया जहां मैसेज में आदिल इंडस्ट्री में काम मांगते नजर आ रहे हैं। मैसेज में लिखा है, “मेरे लिए गाने ले आओ यार, मैं लॉकअप या बिग बॉस में जाना चाहता हूं। मुझे कुछ करना है।” इसके जवाब में राखी ने लिखा, “ओके डियर।” स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन में लिखा, ”मुझे पता था कि उसने फेमस होने लिए और बिग बॉस के घर के अंदर जाने के लिए सब कुछ किया। उसने पॉपुलैरिटी के लिए मेरा इस्तेमाल किया, मैंने इस्लामिक नियमों का पालन किया और अब उसने मुझे धोखा दे दिया।’

Rakhi Sawant

राखी ने दिया आदिल के साथ हुई शादी का सबूत

राखी ने अपनी एक और पोस्ट में अपनी शादी का सर्टिफिकेट भी शेयर किया है जो उर्दू भाषा में लिखा हुआ है। इसके साथ ही राखी और आदिल की तस्वीरों के साथ एक-दूसरे से शादी करने के साइन भी हैं। राखी ने कैप्शन में आगे कहा कि उन्होंने आदिल के साथ निकाह और यहां तक कि अपना मुस्लिम नाम भी कबूल कर लिया है सर्टिफिकेट पर फातिमा लिखा हुआ साफ नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े: Rajesh Khanna : जब राजेश खन्ना को आने लगे थे खुदखुशी के ख्याल, जानें क्या थी ऐसी वजह

राखी ने कैप्शन में लिखा, “अरे दोस्तों, यह अल्लाह को छोड़कर उस दिन का मेरा मैरिड सर्टिफिकेट है। मैंने उससे शादी कर ली है। मैंने कमला पढ़ा और वहां मेरा नाम फातिमा लिखा है और मेरा बेवकूफ पति सबको बता रहा है कि मैं मुस्लिम नहीं हूं, उस पर शर्म आती है। क्या उसे इस्लाम का ज्ञान है, वासु के बिना, बिना कपड़ों के, वह किरण पाजी की कसम खा रहा है, क्या वह मुसलमान है।”