Raj Kundra : क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर राज कुंद्रा ने किया बड़ा खुलासा, बोलें- ‘मुझे प्रोटेक्ट करने के लिए थैक्यूं’

0
414
Raj Kundra

Raj Kundra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों अपनी बायोपिक यूटी 69 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में उनकी बायोपिक यूटी 69 का ट्रेलर रिलीज हुआ हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच राज ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया था जिसे देखकर फैंस चौंक गए थे। राज ने सोशल मीडिया पर अपने सैपरेशन की अनाउंसमेंट कर दी थी। हालांकि उन्होंने इस पोस्ट में किसी को मेंशन नहीं किया था। वहीं अब राज ने अपने इस क्रिप्टिक पोस्ट के पीछे की असली वजह बता दी है।

Raj Kundra

क्रिप्टिक पोस्ट के पीछे की बताई वजह

आपको बता दें कि राज कुंद्रा ने हल ही में एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने  अपने सैपरेशन की अनाउंसमेंट कर दी थी, वहीं अब राज ने अपने इस क्रिप्टिक पोस्ट के पीछे की असली वजह बता दी है। दरअसल, राज कुंद्रा का ये पोस्ट शिल्पा के लिए नहीं था बल्कि उनके मास्क के लिए था। जी हां, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात का खुलासा किया है। राज कुंद्रा लिखते हैं कि ‘फेयरवेल मास्क.. 2 साल तक मुझे प्रोटेक्ट करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। अब अलग होने का समय आ चुका है।’ वहीं राज कुंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें मास्क पहने उनका हर रूप देखने को मिल रहा है।

Raj Kundra

ये है फिल्म की कहानी

गौरतलब है कि राज कुंद्रा की फिल्म ‘यूटी 69 में उनके ऑर्थर रोड जेल में बिताए दिनों की कहानी दिखाई जएगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिला है। बता दें कि फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि साल 2021 राज कुंद्रा के लिए बेहद बुरा साबित हुआ था। पॉर्नोग्राफी मामले में उन्हें अरेस्ट किया गया था और दो महीने वह जेल में बंद थे।