South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Priyanka Chopra: ‘अंदाज’ फिल्म के इस गाने के लिए प्रियंका को बेलने पड़े थे पापड़, 45 दिनों की लेनी पड़ी थी ट्रेनिंग
 Priyanka Chopra: ‘अंदाज’ फिल्म के इस गाने के लिए प्रियंका को बेलने पड़े थे पापड़, 45 दिनों की लेनी पड़ी थी ट्रेनिंग
मनोरंजन

Priyanka Chopra: ‘अंदाज’ फिल्म के इस गाने के लिए प्रियंका को बेलने पड़े थे पापड़, 45 दिनों की लेनी पड़ी थी ट्रेनिंग

by News Desk May 29, 2023

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज सिटाडेल को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की इस सीरीज को लेकर फैंस की तरफ से मिले जुले रिएक्शन मिल रहे है। इसमें प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि खतरनाक स्टंट्स और एक्शन सीक्वेंस भी करती नजर आ रही हैं। अंदाज फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लिए यहां तक पहुंचा बिल्कुल असान नहीं था।  फिल्म अंदाज में प्रियंका की एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद आई थी, लेकिन क्या आप जानते है कि इस फिल्म में एक गाने की वजह से एक्ट्रेस को कितने पापड़ बेलने पड़े थे।

Priyanka chopra bollywood andaaz S1 22 hd screencaps

फिल्म के इस गाने के लिए प्रियंका ने की बेहद मेहनत

एक मीडिया रिपोर्ट की मनें तो अंदाज फिल्म का पॉपुलर गाना ‘अल्लाह करे दिल ना लगे’ के लिए प्रियंका को डांस सीखने में बेहद समय लग गया उनके डांस को बॉलीवुड के हिसाब से क्रैक करने में काफी परेशानी हुई। फिल्म मेकर सुनील दर्शन और डायरेक्टर राज कंवर की मानें तो प्रियंका लाख कोशिशों के बाद ही वैसा डांस नहीं कर पाई जैसा वे उनसे करवाना चाहते थे। इसलिए शूट को रोकना पड़ा और वे मुंबई लौट आए।

Allah Kare Dil Na Lage Kisi Se Song Lyrics 1024x469 1

45 दिन में सीखा डांस

एक मीडिया चैनल से बात चीत के दौरान मेकर सुनील दर्शन ने बताया कि जब एक्ट्रेस वैसा डांस नहीं कर पाई जैसा हम चाहते थे, तो हम वापस मुंबई आ गए, जिस वक्त शूटिंग हो रही थी उस समय अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहे थे और ट्विंकल की डिलीवरी में भी ज्यादा वक्त नहीं रह गया था। ऐसे में अक्षय ने ही कहा कि हम एक ब्रेक लेकर मुंबई चलते हैं और एक दो महीने बाद वापस आते हैं। सुनील दर्शन ने मुंबई आकर  कोरियोग्राफर वीरू कृष्णन को प्रियंका के लिए हायर किया जिन्होंने उन्हें 45 दिनों तक डांस सिखाया और इसके बाद टीम केप टाउन वापस गई। इस बार प्रियंका की परफॉर्मेंस अच्छी रही और तब जाकर ये गाना क्मपलीट हुआ। बता दें कि  इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा पंकज, अक्षय कुमार, और लारा दत्ता लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने साल 2003 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

Share This:

Tags: akshay kumar Andaz bollywood news Bollywood News Hindi entertainment news Lara Dutta Priyanka Chopra Jonas Priyanka Chopra News
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.