Dream Girl 2: फैंस को ईद का नजराना पेश करने आएगी पूजा! ‘ड्रीम गर्ल 2’ से दिखेगा आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक

0
298
Dream Girl 2 New Teaser

Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) बीते लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में फैंस को फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था। कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया था। इसी कड़ी में अब एक्टर ने फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है, जो ईद के मौके पर फैंस के लिए एक तोहफा होगी।

ईद पर दिखेगी ‘पूजा’ की पहली झलक

हाल ही में आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए संकेत दिया है कि ड्रीम गर्ल 2 से पूजा के लुक की पहली झलक ईद पर देखने को मिल सकती है। इसी के साथ आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अपनी जान के साथ ईदी देने आई है पूजा- ड्रीम गर्ल। स्वागत नही करोगे इनका? ‘ड्रीम गर्ल 2’, 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।“ इसी के साथ शेयर किए गए वीडियो में आयुष्मान, पूजा के किरदार में सलमान खान से बात करते नजर आ रहे हैं।

xconvert.com 5 4

फिल्म में ये सितारें आएंगे नजर

आपको बता दें कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। फिल्म के पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद अब फिल्म मेकर्स को दूसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें हैं। जहां ड्रीम गर्ल में आयुष्मान के अपोजिट नुसरत भरुचा नजर आई थी, वहीं ‘ड्रीम गर्ल 2’ में एक्टर के अपोजिट अनन्या पांडे (Ananya Panday) दिखाई देंगी। फिल्म में आयुष्मान-अनन्या के अलावा अनु कपूर, परेश रावल, असरानी, मनजोत सिंह और विजय राज जैसे कई मुख्य कलाकार भी नजर आएंगे।