Saturday, September 21, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनBigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में बोलीं पूजा भट्ट, विक्की...

Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में बोलीं पूजा भट्ट, विक्की जैन को सुनाई खूब खरी-खोटी

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में कई बड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। साथ ही बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले की डेट का भी खुलासा हो गया है। बात दें कि बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होगा और दर्शकों को जल्द ही विजेता मिल जाएगा।

ऐसे में हर कोई जीतने के लिए अपनी गेम को स्ट्रॉन्ग करता नजर आ रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क  देखने को मिला  इस टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को खूब टॉर्चर किया गया है। वहीं इस दौरान विक्की जैन ने मन्नारा चोपड़ा पर बहुत ही गंदा कमेंट किया है। जिसके बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी उनपर भड़क गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर विक्की को खरी-खोटी सुनाई है।

ghgyuygytty

मन्नारा के सपोर्ट में बोलीं पूजा भट्ट

आपको बात दें कि विक्की और उनकी टीम मिकर घर के सारे मसाले छुपा देते है जिसकी वजह से मुनव्वर विक्की का पर्सनल राशन में से मसाले के ले कर आ जाते है और विक्की उनसे वो छीन्ने की कोशीश करते हैं। लेकिन मन्नारा और अभिषेक मुनव्वर को बचा रहे होते हैं। इस दौरान अभिषेक मुनव्वर के आगे खड़े हो जाते हैं और मन्नारा सोफे के आर्मरेस्ट पर बैठकर मुनव्वर को बचा रही होती हैं।

मन्नारा के बैठने के तरीके पर विक्की कमेंट करते हैं। जिसे सुनने के बाद पूजा भट्ट को भी गुस्सा आ गया है। पूजा न सोशल मीडिया पर बिना विक्की का नाम लिए उन्हें खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने लिखा- जिस तरह से आप बैठी हैं वो बहुत घटिया है।

ये एक मेल कंटेस्टेंट ने मन्नारा चोपड़ा को कहा जो अपने दोस्त को प्रोटेक्ट करने की कोशिश कर रही थी। जब सारे पैंतरे खत्म हो जाते हैं तो किसी महिला को शर्मिंदा करते हैं और फिर खुद को जेंटलमैन कहते हैं। ये बिल्कुल भी कूल नहीं है।

vghghghhghg

विक्की ने किए थे कमेंट

गौरतलब है कि टॉर्चर टास्क के दूसरे राउंड से पहले मुनव्वर विक्की ने जो राशन छुपाया था उसे उठा लेते हैं। जिसके बाद विक्की भड़क जाते हैं। वह मुनव्वर से राशन छीनने के लिए भी जाते हैं। इस दौरान अभिषेक और मन्नारा बीच में आ जाते हैं। इस दौरान विक्की कहते हैं- अच्छा लग रहा है आपको एक लड़के की गोद में बैठ कर? अच्छा लग रहा है? देखो तुम कैसे बैठी हो।

कितना घटिया लग रहा है। छी छी छी। मन्नारा, अगर तुम बीच में आओगी तो तुम्हे धक्का दिया जाएगा। तुम जिस तरह बैठो हो वो बहुत गलत है। विक्की के कमेंट पर अंकिता उन्हें टोकती भी हैं लेकिन वह सुनते नहीं हैं और कमेंट करते रहते हैं।

- Advertisment -
Most Popular