Rashmika Mandana: रश्मिका मंदाना के अटल सेतु पुल वाले पोस्ट पर पीएम मोदी ने दिया रिएक्शन, बोलें- ‘इससे ज्यादा संतोषजनक कुछ भी नहीं’

0
394
Rashmika Mandana

Rashmika Mandana: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आज के समय की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। एक्टिंग से लेकर खूबसूरती के मामले में उनका कोई जोड़ नही है और साथ ही उनके फैंस की भी कमी नहीं है। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

इस फिल्म में एक बार फिर एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। पुष्पा का फीवर तो लोगों के सर चढ़कर बोला था। और इसी के साथ ‘पुष्पा’ ने देश और दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी की थी। वहीं फैंस अब ‘पुष्पा 2’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं रश्मिका को अखिरी बार फिल्म एनिमल में नजर आई थीं।

फिल्म में उनकी अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। एक्ट्रेस इन दिनों मुंबई में हैं। अपने इस दौरे पर हाल ही में वे भारत में हुए विकास की जमकर तारीफ करती नजर आईं। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक अटल सेतु की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि दो घंटे का सफर अब हम 20 मिनट में तय कर लेते हैं। अब पीएम मोदी ने अभिनेत्री की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।

FVVFFVFDFESFEF

पीएम मोदी ने दिया रश्मिका की पोस्ट पर रिएक्शन

आपको बता दें कि रश्मिका की इस सराहना पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “बिल्कुल! लोगों को जोड़ने और जीवन को बेहतर बनाने से ज्यादा संतोषजनक कुछ भी नहीं।” बता दें कि रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रांस हार्बर लिंक पर यात्रा करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे इंजीनियरिंग चमत्कार एक नए भारत का द्वार खोलता है।

अपने वीडियो में उन्होंने भारत के विकास और भविष्य की बहुत की सराहना की। अपने दर्शकों से भारत के विकास के लिए वोट करने के लिए कह रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा था, “नवी मुंबई से मुंबई, गोवा से मुंबई और बेंगलुरु से मुंबई तक का सफर अब काफी आसान हो गया है। इस शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर गर्व महसूस होता है।” अभिनेत्री ने आगे कहा कि भारत को विकास के मामले में अब कोई नहीं रोक सकता। अब कोई यह नहीं कह सकता है कि भारत में ऐसा नहीं हो सकता है। पिछले 10 वर्षों में भारत में काफी ज्यादा विकास हुआ है।

THTRHTRHTHRTHR

इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही  अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने की मेकर्स की योजना है। वहीं, उनके पास सिकंदर नाम की फिल्म भी है। इसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं।