Aditi Rao Hydari: अदिती राव हैदरी को लोग समझ बैठे कंगना रनौत, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

0
337
Aditi Rao

Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अदिती फिल्मी दुनिया की लाइमलाइट से थोड़ा दूर रहना ही पसंद करती है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया, जिसमें लोगों ने अदिति राव हैदरी को गलती से कंगना समझ लिया और वह उस बात पर अपना रिएक्शन देती नजर आ रही हैं।

1966083

बॉयफ्रेंड के स्पॉट हुई एक्ट्रेस

बता दें कि अदिती राव शुक्रवार को अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। एक्ट्रेस ने पोलका डॉट वाला ब्लैक टू-पीस कॉर्ड सेट पहना था। साथ में दोनों काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे थे। एयरपोर्ट के अंदर जाते वक्त उन्हें बुजुर्ग कपल मिला, जिसने उन्हें कंगना समझ लिया। एक्ट्रेस ने उन्हें कंगना कहते सुना और वो तुरंत उनके पास पहुंचीं। एक्ट्रेस ने दोनों से हाथ जोड़कर कहा कि वो कंगना नहीं अदिति हैं। एक्ट्रेस ने बड़े प्यार से दोनों से बात की। बुजुर्ग कपल ने भी कहा कि उनसे गलती हो गई, वो पहचान नहीं सके। एक्ट्रेस ने इतने सुलझे तरीके से जवाब दिया कि कपल भी उनका फैन हो गया। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं और फैंस एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई ने तो कह दिया कि क्या कंगना अदिति की तरह इतने आराम से जवाब दे पातीं? कई लोगों ने एक्ट्रेस को बहुत दयालु बताया है।

actress aditi rao hydari spotted at airport in 1597424

इन फिल्मों में आई हैं नजर

अदिती राव के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस एक्ट्रेस हाल में ही Taj: Reign Of Revenge Season 2 में नजर आईं। वहीं वो कुछ दिनों पहले ही इसके सीजन वन में दिखी थीं। उनके इस रोल की खूब तारीफ हो रही है। दरअसल, इस वेब सीरीज में अदिति राव हैदरी अनारकली का किरदार निभा रही हैं। इस तरीके का हिस्टॉरिकल किरदार उन्होंने पदमावत में भी निभाया था। उनके उस किरदार की भी खूब तारीफ हुई थी।