Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट लिस्ट में जुड़ा एक और स्टार का नाम, जून के आखिरी हफ्ते शुरू होगा शो

0
422
Bigg Boss Ott 2

Bigg Boss Ott 2: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। सलमान का शो जल्द ही शुरू होने वाला हैं साथ ही फैंस इस शो को लेकर काफी उतावले हैं और इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बार बीबी ओटीटी सीजन 2 को सलमान खान खुद होस्ट करते नजर आएंगे। इससे पहले वाले सीजन में करण जौहर बीबी ओटीटी को होस्ट करते नजर आए थे। बीबी ओटीटी सीजन 1 को लोगों की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं था और उनका कहना था कि बिग बॉस को सलमान खुद होस्ट करें। फैंस की खवाहिश पूरी हो गई है और इस सीजन को सलमान होस्ट कर रहे है। साथ ही शो के लिए फैसल शेख, आवेज दरबार, जन्नत जुबैर जैसे स्टार्स से संपर्क किया गया है। वहीं अब इन सब नामों में एक और नाम शामिल हुआ हैं जो अभिजीत सावंत का हैं।

bbott2

लिस्ट में शामिल हुआ एक और नाम

आपको बता दें कि अभिजीत सावंत  इंडियन आइडल के फर्स्ट विनर हैं। अभिजीत सावंत  ने कई सारे रियालिटी म्यूजिक शो किए हैं। उनकी एंट्री कंफर्म होती है तो डिजिटल की दुनिया में उनका ये पहला शो होगा। अभिजीत सिंगर के साथ मराठी फिल्मों के स्टार भी हैं। साथ ही वो फिल्म निर्माण में भी खासा एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने पूरे भारत में अलग-अलग जगहों पर अपने शोज किए थे। इस वजह से भी वो खासा चर्चाओं में थे।

 

Abhijeet Sawant

सीजन 1 की विनर

आपको बता दें कि बीबी ओटीटी सीजन 1 में दिव्या अग्रवाल इस शो की विनर बनी थी। वहीं इस बार इस शो की जिओ सिनेमा पर 24 घंटे स्ट्रीमिंग होगी, और सुपरस्टार सलमान खान इस बार होस्ट करेंगे और हर वीकेंड पर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे साथ ही एलिमिनेशन भी अनाउंस करेंगे। फिलहाल इस शो के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। खबरों की मानें तो ये शो जून के आखिरी हफ्ते से स्ट्रीम हो सकता हैं।