Main Atal Hoon Poster: ‘मैं अटल हूं’ फिल्म से पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक आउट, ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को किया दंग

0
311
Main Atal Hoon Poster
Main Atal Hoon Poster

Main Atal Hoon Poster: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर लाखों फैंस को अपना दीवाना बनाया है। वहीं कुछ समय से एक्टर को लेकर खबरें आ रही थी कि वो पूर्व प्रधानमंत्री की बायोपिक में लीड किरदार में नजर आने वाले हैं और तभी से फैंस एक्टर का एक नया अवतार देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनकी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें एक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस दंग रह गए हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी बनें पंकज त्रिपाठी

हाल ही में 25 दिसंबर यानी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के जन्मदिवस पर पंकज त्रिपाठी ने एक ट्वीट कर ऐलान किया कि वह जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री पर बने एक बायोपिक फिल्म ‘मैं अटल हूं’ (Main Atal Hoon) में नजर आने वाले हैं। वहीं इस ऐलान के साथ उन्होंने फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म में अपने लुक से भी सभी को रूबरू करवाया है। खास बात यह है कि उनका यह लुक देखकर फैंस चकित रह गए हैं। फिल्म के पोस्टर में एक्टर का लुक हूबहू पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मेल खा रहा है।

 

एक्टर ने लिखा खास नोट

आपको बता दें कि फिल्म के पोस्टर को शेयर करने के साथ एक्टर ने अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में एक खास नोट लिखा है। पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूं। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है। ‘मैं अटल हूं’ सिनेमाघरों में दिसंबर 2023।’ गौरतलब है कि एक्टर की ये फिल्म अगले साल दिसंबर महीने में रिलीज होगी। वहीं एक्टर को इस नए अवतार में देखने के लिए फैंस काफी बेताब नजर आ रहे हैं और उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।