South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. दुनिया
  3. चीन : कोरोना से 20 दिनों में 25 करोड़ लोग हुए संक्रमित, 10 लाख की हो सकती है मौत
 चीन : कोरोना से 20 दिनों में 25 करोड़ लोग हुए संक्रमित, 10 लाख की हो सकती है मौत
covid-19
दुनिया

चीन : कोरोना से 20 दिनों में 25 करोड़ लोग हुए संक्रमित, 10 लाख की हो सकती है मौत

by News Desk December 26, 2022

चीन में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने यहां हाहाकार मचा रखा है। दरअसल, चीन में लाखों लोग कोरोना की चपेट में आ गए है। वहीं कोविड 19 के बढ़ते आंकड़ों के कारण चीन की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। यहां के अस्पतालों में मरीजों के लिए ना तो बेड उपलब्ध है ना ही दवाइयां। इस बीच डॉक्टरों ने दावा किया है कि चीन में 10 करोड़ (100 मिलियन) लोग संक्रमित हो चुके हैं और करीब 10 लाख (एक मिलियन) लोगों की कोरोना से मौत हो सकती है।

covid-19
covid-19

चीन की स्थिति भयावह हो गई है। यहां संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो “चीन में 10 करोड़ (100 मिलियन) कोरोना संक्रमितों के होने की आशंका है। 5 लाख लोग अस्पतालों में भर्ती हो सकते हैं तो वहीं 10 लाख लोगों की मौत हो हुई होगी।” उन्होंने कहा, “चीन अब उसी स्टेज पर है जहां भारत पहले था लेकिन भारत अब वायरस से लड़ने में काफी अनुभवी है।”

covid-19
covid-19

20 दिन में 25 करोड़ हुए संक्रमित!

वहीं सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि चीन में पिछले 20 दिनों में 25 करोड़ लोग कोरोना की चपेट मे आ गई है। बताया जा रहा है कि महीने के पहले सप्ताह में जीरो-कोविड पॉलिसी को लागू करने के कारण हालात इतने बिगड़ गए है। चीन में करीब 250 मिलियन लोग कोविड-19 की मार झेल रहे है। यह आंकड़ा केवल 20 दिनों में बढ़ा है।

covid-19
covid-19

इस सप्ताह चर्म सीमा पर होगा वायरस

सूत्रों के अनुसार, 01 से 20 दिसंबर के बीच 24.8 करोड़ लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए, जो चीन की आबादी का 17.65 फीसदी हैं। वहीं चीन के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है की कोरोना इस हफ्ते अपनी चर्म सीमा पर रहेगा। चीन में आज यानी 26 दिसंबर को लगभग 35 मिलियन से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो सकते है। बीजिंग की जीरो कोविड पॉलिसी के कारण लोगों में नेचुरल इम्यूनिटी नहीं बन पाई हैं। सिचुआन प्रोविंस और बीजिंग के आधे से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।

covid-19
covid-19

 

Share This:

Tags: china covid china zero covid policy corona in china covid - 19 covid 19 in china covid case in china covid in china covid19
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.