Saturday, July 27, 2024
HomeखेलPakistan Super League का बना मजाक, IPL से काफी पीछे छूटा

Pakistan Super League का बना मजाक, IPL से काफी पीछे छूटा

Pakistan Super League : IPL के इतिहास में एक दिन में दो बड़े इतिहास रच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक घंटे में ही अपने साथ खिलाड़ी पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मिचेल स्टार्क अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा है। मिचेल स्टार्क को खरीदने के लिए गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर थी। आपको बता दें कि मिचेल स्टार्क आठ साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं।

Pakistan Super League का बना मजाक, IPL से काफी पीछे छूटा

पाकिस्तान सुपर लीग का बना मजाक

आईपीएल में मिचेल स्टार्क के 1 मैच की फीस पाकिस्तान सुपर लीग के सबसे महंगे प्लेयर से ज्यादा है। पाकिस्तान सुपर लीग के सबसे महंगे प्लेयर की सैलरी 1.4 करोड़ रुपए है। इस सैलरी की तुलना मिचेल स्टार्क को मिलने वाले पैसों से करें तो यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के महज 1 मैच से इतना पैसा कमा लेगा। मिचेल स्टार्क के 1 मैच की फीस 1.7 करोड़ रुपए होगी। वहीं, आईपीएल में मिचेल स्टार्क की हर गेंद की कीमत 7.3 लाख रुपये होगी। हालांकि, अगर कोई मैच बारिश की वजह से या किसी और वजह से रद्द हो जाता है, तो यह कीमत बदल जाएगी।

अनकैप्ड खिलाड़ियो का दिखा जलवा

इस नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों का भी जलवा दिखा। समीर रिजवी, शाहरुख खान और शुभम दुबे पर जमकर पैसा बरसा। शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ 80 लाख में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख था। जबकि समीर रिजवी  को 8 करोड़ 40 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। समीर रिजवी इस सीजन सबसे मंहने बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी रहे। जबकि कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 करोड़ 20 लाख में खरीदा। शाहरुख खान को 7 करोड़ 40 लाख में गुजरात ने खरीदा है तो यश दयाल को बैंगलोर ने 5 करोड़ में खरीदा है।

IPL 2024 : आईपीएल को लेकर मैक्सवेल ने दिया बड़ा बयान, कहा – ‘जब तक वह चल सकते हैं, आईपीएल खेलते रहेंगे’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular