South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Padmini Kolhapure: जब प्यार के चक्कर में दुनिया को भूल बैठी थीं पद्मिनी कोल्हापुरे, घर से भागकर रचाई थी शादी
 Padmini Kolhapure: जब प्यार के चक्कर में दुनिया को भूल बैठी थीं पद्मिनी कोल्हापुरे, घर से भागकर रचाई थी शादी
मनोरंजन

Padmini Kolhapure: जब प्यार के चक्कर में दुनिया को भूल बैठी थीं पद्मिनी कोल्हापुरे, घर से भागकर रचाई थी शादी

by News Desk August 16, 2023

Padmini Kolhapure: पद्मिनी कोल्हापुरे एक समय पर हिंदी सिनेमा की उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार थीं, जिनपर सिर्फ फैंस और एक्टर्स ही नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स भी मरा करते थे। महज 15 साल की उम्र से अपने करियर की शुरुआत कर पद्मिनी कुछ ही समय में सक्सेस के ऐसे शिखर पर पहुंच गई थी, जहां पहुंचने का सपना सभी एक्टर्स का होता है।

Padmini Kolhapure

विवादों से घिरी रही Padmini Kolhapure की पर्सनल लाइफ

हालांकि पद्मिनी अपने प्रोफेशनल लाइफ में जितनी सक्सेसफुल रही, उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ विवादों से घिरी रही। इनमें से भी सबसे बड़ा विवाद रहा साल 1980 का जब प्रिंच चार्ल्स भारत दौरे पर आए थे और एक्ट्रेस ने मीडिया और पुरी दुनिया के सामने उन्हें जबरन किस कर लिया था। इस मसले पर काफी विवाद हुआ था और पद्मिनी को इसके बाद काफी ज्यादा आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि इसके बावजूद भी वो प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेस की सीढ़ीयां चढ़ती रही। ऋषि कपूर संग एक्ट्रेस की फिल्म ‘प्रेम रोग’ तो आप सभी को याद होगी ही। इस फिल्म से पद्मिनी की लाइफ को एक अलग दिशा मिली थी।

1c494f7448af68351a9120d98a793ae1 1612590963 1

ये भी पढ़े: Sholay : ‘शोले’ में क्यों एक बार भी साथ नजर नहीं आए हेमामालिनी और संजीव कुमार, धर्मेंद्र थे वजह

महज 21 साल की उम्र में फिल्म प्रोड्यूसर से प्यार कर बैठी थीं पद्मिनी

हालांकि क्या आप जानते हैं कि पद्मिनी खुद रियल लाइफ में भी प्रेम का रोग लगा बैठी थी, वो भी अपने ही फिल्म के प्रोड्यूसर से। दरअसल, साल 1986 के दौरान पद्मिनी ने एक फिल्म की थी, जिसका नाम था, ‘ऐसा प्यार कहां’। ये फिल्म पद्मिनी की लाइफ का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी, क्योंकि ना सिर्फ ये फिल्म सुपरहिट हुई बल्कि इसके साथ ही फिल्म शूटिंग के दौरान वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा से दिल लगा बैठीं। खास बात तो यह है कि उस समय एक्ट्रेस महज 21 साल की थीं। पद्मिनी और प्रदीप की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर ही हुई थी और इस दौरान दोनों ही एक-दूसरे से बेइंतहां प्यार कर बैठे।

ezgif.com webp to jpg 1 6

पद्मिनी ने शादी रचाने के लिए छोड़ दिया था घर

हालांकि एक्ट्रेस के घरवालों को ये रिश्ता कतई मंजूर नहीं था। ऐसे में पद्मिनी ने जब अपनी जिंदगी को दूसरे पड़ाव पर ले जाने का फैसला किया, उनके घरवालों ने उनकी छोटी उम्र को देखते हुए इस रिश्ते से इंकार कर दिया। ऐसे में अपने प्यार को पाने के लिए पद्मिनी ने परिवार का ही साथ छोड़ दिया और प्रदीप से शादी करने के लिए घर छोड़कर भाग गई थीं।

ezgif.com webp to jpg 2 6

प्रदीप से शादी करने के लिए पद्मिनी ने घरवालों और बाकियों का साथ तो छोड़ दिया, लेकिन ये सोचा ही नहीं कि इसके आगे उनका साथ देने वाला कोई नहीं था। ऐसे में उस वक्त बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने उनकी मदद की थी। दरअसल, जब पद्मिनी और प्रदीप शर्मा शादी करने वाले थे, उस वक्त पूनम ढिल्लो ने पद्मिनी कोल्हापुरे को अपने गहने और कपड़े दिए थे और तब जाकर पद्मिनी ने प्रदीप को अपना हमसफर बनाया था।

Tags: #bollywoodclassics #Bollywoodgossips entertainment news Padmini Kolhapure Padmini Kolhapure Controversy Padmini Kolhapure Kissed Prince Charles Padmini Kolhapure Love Life Padmini Kolhapure Marriage Padmini Kolhapure Movies Prince Charles
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.