OMG 2 : रिलीज के छठे दिन ‘ओएमजी 2’ ने किया इतने करोड़ का कारोबार, इस वीकेंड हो सकता है कमाई में और इजाफा

0
704
How many crores did 'OMG 2' earn on the sixth day of its release?

OMG 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ ने सिनेमानघरों में दस्तक दी हैं। अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ की बात करें तो ये एक सीक्वल फिल्म है। रिलीज से पहले ‘ओएमजी 2’ काफी विवादों में भी रही। फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया और इसमें अक्षय कुमार के भगवान के किरदार को भी बदल दिया गया था। फिल्म में अब वे शिवदूत के रूप में नजर आए हैं। फिल्म की ओपनिंग ठीक-ठाक रही और इसके बाद वीकेंड पर इसने दमदार कमाई की। चलिए जानते हैं ‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को कितने करोड़ का कारोबार किया है।

OMG 2

रिलीज के छठे दिन ‘OMG 2’ ने किया इतने करोड़ का कारोबार

आपको बता दें कि बीते दिन ‘ओएमजी 2’ ने सिनेमाघरों में दस्त दी हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म अक्षय कुमार की साल 2012 में आई फिल्म ओएमजी का सीक्वल है। वहीं इस बार भी अक्षय कुमार को बड़े पर्दे पर दखने के लिए पहले दिन ही सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ जुटी।

इसी के साथ ओएमजी 2 ने ओपनिंग डे पर खूब नोट छापे। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओएमजी 2’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन 7.75 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन करीब 80.02 करोड़ रुपये हो  गया है। वहीं फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार यानी 110 करोड़ ग्रॉस हो गया है।

OMG 2

ये भी पढ़े: Kishore Kumar : जब चौथी शादी के लिए एक्ट्रेस के घर के सामने धरने पर बैठ गए थे किशोर कुमार, जानें पूरी कहानी

इस वीकेंड हो सकता है फिल्म की कमाई में और इजाफा

‘ओएमजी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली है। फिल्म के 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर और ज्यादा कमाई की है। ऐसे में लग रहा है कि इस वीकेंड ये फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। यह एक क्लीन हिट बनने की ओर बढ़ रही है। वहीं 5 बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद अक्षय कुमार को इस फिल्म को मिल रहे ऑडियंस के शानदार रिस्पॉन्स से काफी राहत भी मिली है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म को मिले ‘ए सर्टिफिकेट’ और ‘गदर 2’ से क्लैश के बावजूद फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।