Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनKoffee With Karan 8: ऋषि कपूर को लेकर नीतू कपूर ने किया...

Koffee With Karan 8: ऋषि कपूर को लेकर नीतू कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मैंने कभी ऐसे पार्टी नहीं की’

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने शो ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। करण के शो में हर हफ्ते सेलेब्स आते हैं जिनके साथ होस्ट ढेर सारी मस्ती करते हैं।इससे पहले के भी सीजनस में करण के शो पर कई सेलेब्स कॉफी पी चुके है और अपनी लाइफ से जुड़े राज खोल चुके हैं।

वहीं ‘कॉफी विद करण के हालिया एपिसोड में नीतू कपूर और जीनत अमान एक साथ दिखीं। दोनों ने अपने जमाने के ऐसे किस्से सुनाए जो काफी दिलचस्प हैं। शो में नीतू कपूर अपनी फैमिली और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करती नजर आईं। नीतू कपूर ने शो में ऋषि कपूर के बारे में भी बात की।

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को लेकर कई खुलासे किए। नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर बहुत ही स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे। वह उन्हें कभी भी लेट नाइट पार्टी करने नहीं देते थे।

gvghghhghjhjuju

ऋषि कपूर को लेकर नीतू कपूर ने किए कई खुलासे

आपको बता दें कि नीतू कपूर ने करण जौहर को बताया कि ऋषि कपूर बहुत ही स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे और उन्हें पार्टी नहीं करने देते थे। उन्होंने बताया जब भी हम यश चोपड़ा के साथ शूटिंग करते थे तो वो लेट नाइट पार्टी करते थे। हालांकि उन्होंने ऋषि कपूर की पाबंधी की वजह से कभी लेट नाइट पार्टी नहीं की। नीतू कपूर ने बताया कि यश जी के साथ हमने बहुत ही शानदार समय बिताया है।

हम रात को पार्टी करते थे। अंताक्षरी खेलते थए, डंब शराड्स खेलते थे। ये एक पिकनिक की तरह होता था। बहुत मजा आता था लेकिन मेरे बॉयफ्रेंड ऋषि कपूर थे। तो मैंने कभी ऐसे पार्टी नहीं की। क्योंकि वो हमेशा कहते थे-‘ये नहीं करना, वो नहीं करना, घर आजाओ।’ तो मैंने उन दिनों में पार्टी का वो साइड नहीं देखा।

gvghghjjh

बच्चो के दोस्त नहीं बन पाए ऋषि कपूर

गौरतलब है कि नीतू कपूर ने शो में बताया कि ऋषि कपूर कभी अपने बच्चों रणबीर-रिद्धिमा के दोस्त नहीं बने। वह लाइफ में बहुत समय के बाद बच्चों से कनेक्ट हुए। क्योंकि चिंटू जी बहुत ही प्यारे इंसान थे। उनके अंदर बहुत प्यार था लेकिन उन्होंने कभी वह प्यार लोगों को नहीं दिखाते थे। वह हमेशा दूरी बनाकर रखते थे और लोगों को बुली करते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular