Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बढ़ी मुश्किलें, वाइफ ने दुनिया को दिखाया एक्टर का असली चेहरा

0
507
nawazuddin siddique

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड के दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) बीते लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। इस मामले में एक्टर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन दोनों का विवाद गहराता जा रहा है। दरअसल, एक्टर का विवाद उनका वाइफ आलिया सिद्दीकी के साथ चल रहा है। उन्होंने नवाज पर कई गंभीर आरोप लगाए है, यहां तक की दोनों इस मामले में पुलिस और कोर्ट तक का रुख कर चुके हैं। आए दिन आलिया सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर करते हुए नवाज पर कई गंभीर आरोप लगाती नजर आती है, लेकिन इसपर एक्टर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आती। हाल ही में एक बार फिर आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने अपने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, उन्होंने नवाज पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक्टर ने उन्हें और उनके बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया है।

Capture 1

आलिया सिद्दीकी ने दिखाया नवाज का असली चेहरा!

आलिया सिद्दीकी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर हर कोई नवाजुद्दीन सिद्दीकी को खरी-खोटी सुना रहा है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में आलिया अपने बेटे और बेटी के साथ अपने घर के गेट के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं। वीडियो में आलिया और उनके बच्चे रोते नजर आ रहे हैं और इसी के साथ वो नवाज पर आरोप लगाते हुए कह रही हैं कि एक्टर ने उन्हें और उनके बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया है। वीडियो में नवाजुद्दीन की वाइफ रोते-रोते कहती नजर आ रही हैं कि उनके बच्चे भूखे हैं और अब उनके सिर से छत भी छीन ली गई है। इसी के साथ वो कह रही हैं कि नवाज ने ही उन्हें इस हाल में रहने पर मजबूर किया है।

qwdsxdddddcsdssssssssddsaaaaass 1675765052

आलिया सिद्दीकी ने कही ये बात

वीडियो में आलिया सिद्दीकी कहती नजर आ रही हैं कि, ‘मेरी बच्ची रो रही है वो बहुत परेशान हैं। मैं नहीं जानती नवाज ऐसा क्यों कर रही है, क्या उसे ये शोभा देता है। मैं नवाज के बंगले से आई हूं, ये मेरे दोनों बच्चे हैं। हमें बंगले से निकाल दिया है। अब मुझे समझ नहीं आ रहा है न मेरे पास पैसे हैं न घर है। कुछ समझ नहीं आ रहा मैं बच्चे लेकर कहां जाऊं। मैं तुझे कभी माफ नहीं करूंगी। जो मेरे बच्चों के साथ कर रहा है कभी माफ नहीं करूंगी। नवाज ने मुझे रात के 12 बजे बच्चों के साथ रोड़ पर खड़ा रखा हुआ है। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि मैं किधर जाऊं इस वक्त’।

97567854

कोर्ट ने दी ये सलाह

आपको बता दें कि बीते दिनों नवाजुद्दीन ने अपने बच्चों की कस्टडी के लिए कोर्ट का रुख किया था, लेकिन वहां दोनों को बातचीत से अपने विवाद को खत्म करने की सलाह देकर सुनवाई को अगली डेट के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। ऐसे में अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सबकी नजरें इसी पर टिकी हैं कि कोर्ट का क्या फैसला होता है। जाहिर है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी इस वीडियो को लेकर अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में सबकी नजरें उनके जवाब की तरफ भी टिकी हुई हैं। इस मामले में पल-पल की अपडेट जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।