Welcome 3: ‘वेलकम 3’ में अक्षय के साथ नजर आएंगे मुन्ना भाई और सर्किट, एक्टर्स की तिकड़ी मचाएगी धमाल

0
483
Welcome 3

Welcome 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म ‘हेरा फेरी’ के फेंचाइजी ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) को लेकर सुर्खियों में बसे हुए हैं। फिल्म में अक्षय की एंट्री को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब खत्म हो चुका है और अब फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री कन्फर्म हो चुकी है। यहां तक की फिल्म के शूटिंग सेट से तीनों की तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि अब अक्षय की धमाकेदार फिल्म वेलकम की फ्रेंचाइजी ‘वेलकम 3’ (Welcome 3) को लेकर भी प्लानिंग शुरू हो चुकी है। ‘वेलकम 2’ में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर कॉमेडी का तड़का लगाने आए जॉन अब्राहम को फैंस ने पसंद नहीं किया था। वहीं अब कहा जा रहा है कि ‘वेलकम 3’ में एक बार फिर अक्षय कुमार एंट्री लेने वाले हैं। इतना ही नहीं फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

Untitled design 22 1

‘वेलकम 3’ की स्टारकास्ट में होगा बड़ा बदलाव!

दरअसल, साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम’ (Welcome) को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, परेश रावल और नाना पाटेकर जैसे दिग्गज कलाकार कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आए थे। वहीं अब फिल्म की स्टार कास्ट में एक बड़ा बदलाव होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, कहा जा रहा है कि ‘वेलकम 3’ (Welcome 3) में अक्षय कुमार के साथ मुन्ना भाई एमबीबीएस की दमदार जोड़ी मुन्ना भाई और सर्किट भी दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और संजय दत्त एक साथ नजर आएंगे।

 

नाम को लेकर हुआ खुलासा!

आपको बता दें कि कुछ समय पहले से ही खबरें आ रही थी कि वेलकम के तीसरे पार्ट का नाम ‘वेलकम टू द जंगल’ होने वाला है, लेकिन अब ये कहा जा रहा हैं कि इस फिल्म का नाम ‘वेलकम 3’ ही रहेगा और इसे इसी नाम से पुकारा जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग के खत्म होने के बाद से ही वेलकम 3 पर काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि इन सभी खबरों की अबतक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।