Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
HomeखेलMS Dhoni: धोनी अभी नहीं लेंगे संन्यास!, इंपैक्ट प्लेयर नियम बन सकती...

MS Dhoni: धोनी अभी नहीं लेंगे संन्यास!, इंपैक्ट प्लेयर नियम बन सकती है वजह

MS Dhoni: चेन्नई के प्लेऑफ से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर धोनी के आखिरी सीजन को लेकर माहौल गमगीन हो गया। चारो तरफ रील्स वायरल होने लगी कि धोनी ने आईपीएल से विदाई ले ली है। इतना ही नहीं, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी इस बात पर मुहर लगा दी कि धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल लिया है। यहां तक की धोनी भी आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद अपने घर रांची लौट गए हैं। इसी बीच चेन्नई के अधिकारी ने बताया है कि अभी तक धोनी ने संन्यास को लेकर बयान नहीं दिया है। अधिकारियों को अभी भी उनके बयान का इंतजार है।

चेन्नई के एक अधिकारी ने दिया बयान

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धोनी ने फिलहाल फ्रेंचाइजी को अपने भविष्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने टीम प्रबंधन से अंतिम निर्णय लेने से पहले कुछ महीने रुकने को कहा है। सीएसके के अधिकारी ने कहा, हम धोनी के बयान का इंतजार करेंगे। उन्होंने हमेशा टीम के सर्वश्रेष्ठ हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए हैं। देखते हैं आगे क्या होता है। गौरतलब है कि मैच के दौरान 42 साल के धोनी ने 13 गेंदों में 25 रन की पारी खेली, जिसमें एक शानदार छक्का भी शामिल था।

इंपैक्ट प्लेयर नियम से चेन्नई को होगा फायदा

बता दें कि इंपैक्ट प्लेयर नियम भी धोनी के संन्यास लेने के फैसले में भूमिका निभा सकता है। अगर यह नियम आईपीएल में बना रहता है तो धोनी आगे भी खेल सकते हैं क्योंकि इससे वह टीम के साथ जुड़े रह सकते हैं। हालांकि, अगर इस नियम को खत्म किया जाता है तो धोनी के लिए आगे खेलना मुश्किल होगा। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि धोनी क्या फैसला लेते हैं।

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: MS Dhoni आज खेलेंगे अपना आखिरी मैच!, कोहली ने दिया संकेत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular