
MS Dhoni Video : अमेरिका में फैंस को ऑटोग्राफ देते नजर आए माही, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
MS Dhoni Video : भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल, धोनी इस समय अमेरिका में हैं और समय बिता रहे हैं। हाल ही में धोनी यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कार्लोस अल्काराज और जर्मनी एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच मुकाबला देखने पहुंचे थे। इसके बाद भारत को तीन आईसीसी खिताब जिताने वाले धोनी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी गोल्फ खेलते हुए दिखाई दिए थे। इसी बीच धोनी का एक बार फिर से एक वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है।
धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, उसमें एमएस धोनी अपने एक फैन को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि धोनी अपने पुराने वाले बढ़े हुए बालों वाले लुक में नजर आ रहे हैं और उनकी दाढ़ी भी बढ़ी हुई है। इस दौरान धोनी ने फिरोज़ी रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की पैंट पहन रखी है। वीडियो में माही से मिलने की चाहत पूरी होने की खुशी फैन के चेहरे पर साफतौर पर दिखाई दे रही है। धोनी फैन को ऑटोग्राफ देने के बाद उनसे माजाकिया अंदाज में अपनी चॉकलेट वापस मांगते हुए भी नजर आ रहे हैं। ऑटोग्राफ देने के बाद माही ने अपने फैन्स के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
Latest video of MS Dhoni from US 😍❤️@MSDhoni #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/sa2su3IhGQ
— DHONI Era™ 🤩 (@TheDhoniEra) September 10, 2023
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ MS Dhoni आए थे नजर
आपको बताते चलें कि हाल ही में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने धोनी के लिए एक गोल्फ गेम की मेजबानी की थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी गोल्फ खेलना काफी पसंद करते हुए दिखाई दिए हैं। इससे पहले धोनी का एक वीडियो भी सामने आया था जब वह यूएस ओपन 2023 में कार्लोस अलकराज और ज्वेरेव के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे। इस मुकाबले में अलकराज ने जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी।