MS Dhoni: कितना फिट हैं भारत के पूर्व कप्तान धोनी? कोच फ्लेमिंग ने किया खुलासा

0
412
ms dhoni

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में जबरदस्त हार मिली थी। दरअसल, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने CSK को तीन रन से शिकस्त दी। हालांकि, धोनी इस मैच में काफी फिट लगे और बढ़िया स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। ऐसा नहीं लगा कि  वो किसी दर्द से गुजर रहे हैं। इसी कड़ी में CSK टीम के कोच फ्लेमिंग ने धोनी को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया जो उनके फैंस को पसंद नहीं आने वाला है। दरअसल, फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी को पिच पर दौड़ने में परेशानी हो रही है, जिस वजह से उनके घुटने में दिक्कत हो रही है।

IPL 2023: MS Dhoni
IPL 2023: MS Dhoni

क्या महेंद्र सिंह धोनी नहीं हैं फिट ?

फ्लेमिंग ने एमएस धोनी की फिटनेस की तारीफ करते हुए कहा, “धोनी टूर्नामेंट शुरू होने से एक महीना पहले आ गए थे, तो उन्‍हें कुछ ज्‍यादा करने की जरुरत नहीं पड़ी। वो फिट रहे। उन्‍होंने रांची में कुछ नेट्स किए। मगर चेन्‍नई आने से एक महीना पहले उन्‍होंने फिटनेस पर काफी काम किया था।”

कोच ने आगे कहा, “एमएस धोनी ने इस तरह काम किया, जैसे मैच के फॉर्म में लौटना हो और मेरे ख्‍याल से आपने देखा है कि वो कितना बेहतर खेल रहे हैं। तो हमें कभी इस बात का शक नहीं रहा कि धोनी खुद को किस तरह संभालते हैं और वो गति के हिसाब से हमेशा खुद को आगे बढ़ाते हैं।” चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स अपना अगला मुकाबला सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी।

IPL 2023: MS Dhoni
IPL 2023: MS Dhoni

मैच में क्या हुआ था ?

मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 175 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम छह विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई और मैच तीन रन से हार गई।