कंपनी ने लॉन्च की Lamborghini Urus S, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक

0
527
lamborghini_urus_s-

Lamborghini Urus S को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। भारत में Urus S को 4.18 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया है। इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं जो इस कार को बेहद खास बनाती हैं। चलिए आपको लॉन्च हुई इस कार के बारे में बताते हैं।

Lamborghini Urus S
Lamborghini Urus S

किया गया है कुछ बदलाव

लैम्बोर्गिनी उरुस एस के इंटीरियर में दो रंग विकल्प वाला स्पोर्टीवो व सोफिसकेटेड थीम दिया गया है और इसमें कई नए रंग विकल्प टैन, क्रीम तथा ब्राउन के कॉम्बिनेशन मिलते हैं। इसमें परफॉर्मेंटे स्टिचिंग पैटर्न का भी विकल्प मिलता है। उरुस एस, स्टैंडर्ड उरुस का एक डेवलप्ड मॉडल है। इसके फ्रंट और रियर बंपर के डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है।

लेकिन इसके मस्कुलर डिजाइन को बरकरार रखा गया है। इसके व्हील आर्च को ट्वीक किया गया है और कार्बन फाइबर हुड को अब बॉडी कलर में पेंट किया गया है। इस एसयूवी के फ्रंट में मेटल स्किड प्लेट और 21-इंच या 23-इंच व्हील का विकल्प दिया गया है।

Lamborghini Urus S
Lamborghini Urus S

पावरफुल इंजन और स्पीड

इसमें 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बो चार्ज्ड लेम्बोर्गिनी इंजन मिलता है, जो 657 एचपी और 850 एनएम का टार्क पैदा जनरेट करता है। स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए सभी चारों पहियों को पावर डिलीवर की जाती है। इसमें प्रत्येक पहिये के लिए एक सीमित-स्लिप डिफरेंशियल और डायनेमिक टॉर्क डिस्ट्रीब्यूशन भी मिलता है।

यह लगभग 2.2-टन Urus S को केवल 3.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे का समय और 305 किमी प्रति घंटे की स्पीड देता है। इसकी तुलना में, Urus Performante केवल 3.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 306 किमी प्रति घंटा है।