Mahira Sharma को दिल दे बैठे क्रिकेटर Mohammed Siraj ! जानिए डेटिंग रूमर्स का क्या है सच?

0
335
Cricketer Mohammed Siraj fell in love with Mahira Sharma

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) रिलेशनशिप में हैं। दरअसल, मियां मैजिक बिग बॉस की फाइनलिस्ट और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से वे एक-दूसरे को जान रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद सिराज और माहिरा दोनों के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन वे अपने रिश्ते को निजी रख रहे हैं।

पारस छाबड़ा से अलग होने के बाद सिराज की एंट्री

रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं। हालांकि, अब तक माहिरा और मोहम्मद सिराज दोनों ने ही अपने अफेयर की अफवाहों पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। आपको बता दें, माहिरा शर्मा का नाम मोहम्मद सिराज से पहले एक्टर पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के साथ जुड़ा था। ये दोनों बिग बॉस के घर में एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। हालांकि, साल 2023 में इनका ब्रेकअप हो गया।

हाल ही में जनाई भोसले से जोड़ा जा रहा था नाम

बता दें कि हाल ही में मोहम्मद सिराज का नाम दिग्गज सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) की पोती जनाई भोसले (Zanai Bhosle) के साथ जोड़ा जा रहा था। इनकी डेटिंग रूमर्स ने जब तूल पकड़ा तो दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को भाई-बहन बताकर अफवाहों को खारिज कर दिया। अभी ये मामला ठंडा ही नहीं हुआ था कि मोहम्मद सिराज का नाम किसी और हसीना के साथ जुड़ने लगा है।

ये भी पढ़ें: Zanai Bhosle-Mohammed Siraj: आशा भोसले की पोती के साथ दिखे मोहम्मद सिराज, डेटिंग के चर्चे, अब खुद दोनों ने कर दिया खुलासा