Milind’s Naked Run 2020: मिलिंद सोमन अपने 55वें बर्थडे पर दिया था फैंस को नंगा गिफ्ट, बिना कपड़ों के बीच पर लगाई थी दौड़

0
361
Milind’s Naked Run 2020
Milind’s Naked Run 2020

Milind’s Naked Run 2020: समय-समय पर कई सितारों ने पब्लिक के सामने अश्लीलता की सारी हदें पार की हैं। यहां तक की उनकी इस हरकतों के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया है, कई बार शिकायत भी दर्ज करवाई गई है, लेकिन अभी भी इंडस्ट्री का ये नग्न खेल थमा नहीं है। आखिर ये सितारों को हो क्या गया है? क्या अश्लील वीडियोज बनाना और नंगापन दिखाना ही हमारी संस्कृति में रह गया है? क्या दर्शकों का दिल जीतने के लिए सितारों की अश्लील तस्वीरें, वीडियोज या उनका गंदी हरकतें करना जरूरी है।

 

आए दिन इंडस्ट्री में कई ऐसी वाहियात चीजें होती रहती हैं और हो भी क्यों ना, खुद सुप्रीम कोर्ट जब इस चीज को सपोर्ट करता है तो इन हरकतों पर रोक लगाने वाला है कौन? समय-समय पर सुप्रीम कोर्ट ने इस अश्लीलता के सपोर्ट में कई डायलॉग बोले हैं। साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने इस नग्नता को सपोर्ट करते हुए कहा था, सुंदरता देखने वाले की आंखों में होती है, उसी तरह अश्लीलता भी। वहीं साल 2014 में ऐसी ही एक अश्लील हरकत की शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, नग्न महिला की तस्वीरें अपने आप में अश्लील नहीं हैं। इतना ही नहीं साल 2018 में एक बार फिर भारत की सबसे बड़ी न्याय प्रणाली ने इस चीज को सपोर्ट करते हुए कहा था, एक आदमी की अश्लीलता दूसरे आदमी का गीत है। ऐसे में सवाल यह है कि जब खुद सुप्रीम कोर्ट ही इस चीज को सपोर्ट करता है तो कोई और क्या कर सकता है?

मिलिंद सोमन ने साल 2020 में बिना कपड़ों के लगाई थी दौड़

अक्षय कुमार से आमिर खान तक और शिल्पा शेट्टी से उर्फी जावेद तक, इंडस्ट्री के इन तमाम सितारों ने कई बार पब्लिक के सामने ऐसी हरकतें की हैं, जो भारतीय संस्कृति को शर्मशार करती है। इसी लिस्ट में एक नाम भारत के आयरन मैन कहे जाने वाले मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन का भी आता है। एक्टर को तो मानों अपनी बिना कपड़ों की बॉडी से कुछ ज्यादा ही प्यार है। साल 2020 में मिलिंद ने अपने 55वें बर्थडे के मौके पर एक ऐसी ही हरकत कर दी थी, जो खुद में ही किसी अजूबे से कम नहीं थी। दरअसल, सोमन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने 55वें जन्मदिन के मौके पर गोवा के एक बीच पर बिना कपड़ों के दौड़ते नजर आ रहे थे। उनके इस हरकत पर सभी हैरान थे, यहां तक की उनके खिलाफ शिकायत तक दर्ज हो गई थी, और उन्हें हिरासत में भी लिया गया था, लेकिन बाद में यह केस निष्क्रिय हो गया था।

साल 1995 में किया था न्यूड फोटोशूट

इतना ही नहीं उससे पहले साल 1995 में एक ऐड शूट के दौरान भी मिलिंद सोमन और मधु सप्रे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी इस ऐड शूट के दौरान सोमन और मधु जूते के अलावा कपड़े के रूप में सिर्फ एक अजगर को लपेटे नग्न अवस्था में नजर आ रहे थे। हालांकि दोनों को साल 2009 में इस केस से भी क्लीन चिट दे दिया गया था। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर ऐसी नग्नता क्यों? क्या ऐसी अश्लील हरकतें करना ही अपनी प्रसिद्धि को साबित करने का एकमात्र तरीका रह गया है? इस मामले में आपका क्या कहना है? क्या आप भी इस नग्नता को सपोर्ट करते हैं या फिर इसके खिलाफ खड़े हैं? कमेंट कर अपनी राय जरुर बताएं।