मुंबई: मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ तीन नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

0
321
Mentally Challenged Girl Raped By Three Minors Mumbai Ghatkoper

मायानगरी मुंबई से शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ तीन नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म के अपराध को अंजाम दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता  के साथ शौचालय में रेप किया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने वारदात के बाद लड़की का एक अश्लील वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

रेप के बाद बनाया अश्लील वीडियो

ये दिल दहला देने वाली घटना महाराष्ट्र के मुंबई के घाटकोपर इलाके की है। यहां एक मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ तीन नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि, लड़की जब शौचालय गई थी तभी आरोपी लड़को ने उसके साथ जबरदस्ती कर दी। हवस पूरी होने के बाद दरिंदों ने लड़की का एक अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जब वायरल हुए वीडियो को पीड़िता के भाई ने देखा तो उसके आश्चर्य की सीमा नहीं रही। लड़की के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में की। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल को शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।