South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Whatsapp Instagram Youtube Facebook Twitter Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. धर्म
  3. Mashik Shivratri List : 2023 में कब-कब है मासिक शिवरात्रि, देखे पूरे साल की लिस्ट
 Mashik Shivratri List : 2023 में कब-कब है मासिक शिवरात्रि, देखे पूरे साल की लिस्ट
धर्म

Mashik Shivratri List : 2023 में कब-कब है मासिक शिवरात्रि, देखे पूरे साल की लिस्ट

by News Desk May 15, 2023

Mashik Shivratri 2023 List : हिंदू धर्म में शिवरात्रि के महापर्व का विशेष महत्व है। हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता हैं। ये दिन सर्पूण रूप से भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, एक साल में 12 मास पड़ते है और 12 बार मासिक शिवरात्रि (Mashik Shivratri 2023) मनाई जाती है। मासिक शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की आराधना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही उसे मन चाहे फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा उसके घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।

प्रचलित मान्यता के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन शिव जी की रात्रि में पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखने वाले भक्तों से भोलेनाथ अति प्रसन्न होते है और उन्हें अनंत फल देते हैं। तो अगर आप भी मासिक शिवरात्रि का व्रत रखते है, तो पूरे श्रद्धा भाव के साथ इस व्रत का पालन करें।

आइए अब जानते हैं कि वर्ष 2023 में मासिक शिवरात्रि (Mashik Shivratri 2023 List) का पर्व कब-कब पड़ रहा है-

यह भी पढ़ें- फाल्गुन चतुर्दशी के दिन ही क्यों मनाई जाती हैं महाशिवरात्रि, जानिए शिव जी से जुड़ी रोचक बातें 

मासिक शिवरात्रि 2023 की लिस्ट ( Mashik Shivratri 2023 List)

  • 20 जनवरी 2023, शुक्रवार : माघ मासिक शिवरात्रि
  • 18 फरवरी 2023, शनिवार : महाशिवरात्रि, फाल्गुन शिवरात्रि
  • 20 मार्च 2023, सोमवार : चैत्र मासिक शिवरात्रि
  • 18 अप्रैल 2023, मंगलवार : वैशाख मासिक शिवरात्रि
  • 17 मई 2023, बुधवार : ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि
  • 16 जून 2023, शुक्रवार : आषाढ़ मासिक शिवरात्रि
  • 15 जुलाई 2023, शनिवार : सावन मासिक शिवरात्रि
  • 14 अगस्त 2023, सोमवार : अधिक माह, मासिक शिवरात्र
  • 13 सितंबर 2023, बुधवार : भाद्रपद मासिक शिवरात्रि
  • 12 अक्टूबर 2023, गुरुवार : अश्विन मासिक शिवरात्रि
  • 11 नवंबर 2023, शनिवार : कार्तिक मासिक शिवरात्रि
  • 11 दिसंबर 2023, सोमवार : मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि

मासिक शिवरात्रि के खास उपाय

  • मासिक शिवरात्रि (Chaitra Masik Shivratri 2023) के दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने के साथ-साथ शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाना भी शुभ होता है।
  • इस दिन शिव जी के मंत्र- ‘ॐ नम: शिवाय’ का 108 बार जप करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी हो जाएंगी।
  • परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए शिवरात्रि के दिन (Chaitra Masik Shivratri 2023) घर के सभी सदस्यों को एक-एक कच्चा नारियल 10-10 मिनट के लिए हाथ में दें। इसके बाद उन सभी नारियल को किसी बहते जल के स्त्रोत में प्रवाहित कर दें। इस दौरान भोलेनाथ से अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी और आपको जीवन में कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- May 2023 Vrat-Tyohar : बुद्ध पूर्णिमा, शनि जयंती और गंगा दशहरा कब? जानिए इस माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Tags: dharm astha dharm manyta hindu dharm hindu religious hindu religious festival lord shiva Mashik Shivratri Mashik Shivratri 2023 Mashik Shivratri 2023 List Mashik Shivratri list mata parwati shiv ji shiv ji - mata parwati
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Whatsapp Instagram Facebook Twitter Youtube Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.