Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBigg Boss 17: मुनव्वर के किस वाले आरोप पर मन्नारा ने तोड़ी...

Bigg Boss 17: मुनव्वर के किस वाले आरोप पर मन्नारा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘उसे माफी मांगनी चाहिए’

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 अब खत्म हो चुका हैं। हाल ही में सलमान के इस रियालिटी शो का फिनाले हुआ, जिसमें अभिषेक कुमार इस सीजन  के फर्स्ट रनर-अप बने तो वहीं मुनव्वर फारुकी ने शो की ट्रोफी अपने नाम की। बिग बॉस के घर में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी की जोड़ी को लेकर बहुत चर्चा रही है।

वहीं एक्ट्रेस शो में सेकंड रनरअप थीं। मन्नारा शो से बाहर आने के बाद लगातार इंटरव्यूज कर रही हैं। अब उन्होंने मुनव्वर फारूकी के किस वाले आरोप को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। किस वाली बात सुनकर मन्नारा काफी शॉक्ड रह गईं।

GHGHHGKLL

मुनव्वर के किस वाले आरोप पर मन्नारा ने दिया जवाब

आपको बता दें कि मन्नारा चोपड़ा ने मुनव्वर के किस वाले इल्जाम पर रिएक्ट करते हुए एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा, ‘हे भगवान ये बहुत अजीब स्टेटमेंट है। ऐसी कोई फुटेज ही नहीं है। मुझे नहीं पता वो कौनसे कॉन्टेक्स्ट में ये बात बोल रहा है। लेकिन अगर उसने ऐसा कहा है तो उसे पब्लिकली माफी मांगनी चाहिए।’

बता दें कि मुनव्वर ने ग्रैंड फिनाले से पहले अंकिता लोखंडे से कहा था कि मन्नारा ने उसे दिवाली पर किस किया था। इससे वो अनकम्फर्टेबल हो गए थे। इसके अलावा मुनव्वर ने ये भी स्वीकार किया था कि उन्होंने ये बात किसी से कही नहीं थी। मुनव्वर ने कहा था- ‘मैं उससे ये कहना नहीं चाहता था, क्योंकि वो इससे ऑक्वर्ड फील करती।’

HBHBGBFCFC

मुनव्वर को लेकर होती थी अंकिता- मन्नारा के बीच अनबन

गौरतलब है कि मुनव्वर और मन्नारा शो में पहले दिन से ही दोनों के बीच में काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था। दोनों की दोस्ती की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, शो के बीच में दोनों के बीच दूरियां आने लगीं। उनके बीच झगड़े भी होने लगे। आखिरी वक्त तक मन्नारा और मुनव्वर ने अपने बीच एक बाउंड्री सेट कर ली।

वहीं मन्नारा ने अंकिता लोखंडे को पीछे छोड़ते हुए टॉप 3 में जगह बनाई। शो में अंकिता और मन्नारा के बीच में कभी भी बनी नहीं। अंकिता, मन्नारा को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। अंकिता और मन्नारा की वजह से मुनव्वर भी बीच में फंस गए थे। क्योंकि मुनव्वर का दोनों के साथ में अच्छा बॉन्ड था।

बता दें कि बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को हुआ था। शो की काफी चर्चा हुई। स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी शो के विनर बने। शो से बाहर आते ही मुनव्वर अपने फैंस से मिलने डोंगरी गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular