Malaika Arora Father Died: अनिल अरोड़ा की आत्महत्या पर मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस पॉलीकार्प ने दिया बयान, बोलीं- ‘उनके चप्पल लिविंग रूम…’

0
368
Malaika Arora Father Died

Malaika Arora Father Died: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया। रिपोर्टस है कि अनिल अरोड़ा ने अपने बांद्रा स्थित घर की छठी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई हैं।

वहीं मामले में पुलिस अपनी जांच कर रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। अरोड़ा आवास में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी बीच मलाइका की मां और अनिल की एक्स वाइफ जॉयस पॉलीकार्प ने मामले में अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि तलाक के बावजूद वे एक हो गए थे और फिर से साथ रह रहे थे।

Malaika Arora Father Died
जॉयस पॉलीकार्प ने दिया अपना बयान

बता दें कि जॉयस पॉलीकार्प ने कथित तौर पर कहा कि अनिल हर सुबह अखबार पढ़ने के लिए बालकनी में बैठते थे। घटना की सुबह, जॉयस ने लिविंग रूम में अनिल की चप्पलें देखीं और बालकनी में उन्हें ढूंढने गईं। वह वहां नहीं थे। इसके बाद वह रेलिंग पर गईं और नीचे हंगामा मचता देखा।

बिल्डिंग का चौकीदार मदद के लिए चिल्ला रहा था, तभी उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉयस ने पुलिस को बताया कि अनिल किसी बड़ी बीमारी से पीड़ित नहीं थे और घुटने के दर्द को छोड़कर आम तौर पर उनका स्वास्थ्य ठीक था। उन्होंने घटना के सदमे पर जोर दिया और साफ किया कि संकट या बीमारी के कोई स्पष्ट संकेत नहीं थे जो उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर करते।

ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia: दो बार टूटा चुका है तमन्ना भाटिया का दिल, पास्ट रिलेशनशिप पर छल्का एक्ट्रेस का दर्द

Malaika Arora Father Died
पिता के निधन से सदमें है मलाइका

जब पिता का निधन हुआ तो उस वक्त मलाइका अरोड़ा घर पर नहीं थीं। कथित तौर पर अभिनेत्री पुणे में थीं और घटना के बारे में जानने के तुरंत बाद मुंबई वापस आ गईं।

ये चौंकाने वाली खबर मिलने के बाद मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी उनके माता-पिता के घर पहुंचे। मौके पर कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है।