Malaika Arora Father Died: मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या, मश्किल समय में एक्ट्रेस के साथ खड़े नजर आए एक्स हस्बैंड अरबाज

0
460
Malaika Arora Father Died

Malaika Arora Father Died: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर बीते दिन एक बड़ी खबर सामने आई, जिसमें एक्ट्रेस के पिता ने बांद्रा में अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली हैं। ये घटना सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। वहीं इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा का परिवार और जानने वाले सदमे में हैं।

एक्ट्रेस भी पिता के निधन की खबर मिलते ही पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई थी। फिलहाल मलाइका के पिता के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है। अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या क्यों की अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Malaika Arora Father Died

एक्ट्रेस के घर पहुंचे एक्स पति अरबास

इस मुश्किल घड़ी में मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान फौरन एक्ट्रेस के घर पहुंच गए। एक्टर को मलाइका के घर के बाहर पुलिस वालों से कुछ बातचीत करते देखा गया।

वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक की टीमें जांच कर रही हैं। मुंबई पुलिस ने ये भी बताया कि अनिल मेहता की मौत पहली नजर में आत्महत्या लगती है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: ‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर निभाएंगे दोहरी भूमिका, भगवान राम के साथ-साथ इस किरदार में नजर आएंगे एक्टर

Malaika Arora Father Died

पिछले साल अस्पताल में भर्ती हुए थे एक्ट्रेस के पिता

पुलिस के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के पिता ने छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर आत्महत्या की है। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं, फिलहाल पुलिस को मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि मलाइका के पिता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

अनिल अरोड़ा ने जब ख़ुदकुशी की तब मलाइका अरोड़ा घर पर नहीं थी। आज सुबह वो पुणे में थी। घटना की जानकारी मिलते ही मलाइका तुरंत पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई है। वहीं इस खबर के बाद से तमाम सेलेब्स भी एक्ट्रेस के घर पहुंच रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा के पिता की पिछले साल भी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में उनकी मां के साथ देखा गया था। हालांकि उस दौरान भी पता नहीं चल पाया था कि उनके पिता को क्या हुआ था।