Saturday, July 27, 2024
HomeराजनीतिLoksabha Election 2024 Dates : 7 चरणों में होगा चुनाव, मुख्य...

Loksabha Election 2024 Dates : 7 चरणों में होगा चुनाव, मुख्य चुनाव आयुक्त बोले – चुनाव में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए

Loksabha Election 2024 Dates :  लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल आज चुनाव आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है.  18वीं लोकसभा यानि 2024 का आम चुनाव इस 7 चरणों में होगा. 2024 के नतीजों या मतगणना 4 जून को होगी. आज दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा प्रेसवार्ता कर लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया गया.

ECI Presser Updates | Lok Sabha polls to be held in 7 phases from April 19, counting on June 4

चुनाव आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 3 बजे शुरू हुआ. इस दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बोले कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को खत्म हो रहा है. रजिस्टर्ड वोटर्स 97 करोड़ हैं,82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है।10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं. उन्होने कहा कि 2 साल पहले से ही चुनावों की तैयारी की है.यह संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा है।

” हमारे पास   10.5 लाख मतदान केंद्र ” – राजीव कुमार

उन्होंने कहा कि  10.5 लाख मतदान केंद्र हमारे पास है। डेढ़ करोड़ लोगों के पास इन सभी वोटरों की जिम्मेदारी होती है। हमारे पास करीब 55 लाख ईवीएम मशीन हैं। आगे उन्होंने कहा की चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करा चुका है ,सभी चुनाव शांतिपूर्ण रहे पुलिस केस बहुत काम हुई , किसी भी बूथ पर गोलीबारी या फ़र्ज़ी वोटिंग की सुचना नहीं मिली। चुनाव आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए प्रतिबद्धता पर अटल है. उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल किया गया था ताकि बाद में कोई यह नहीं कहे कि हमें नहीं बताया गया। जिलाधिकारियों ने हर जिले में राजनीतिक दलों के साथ बैठकें की हैं। उनकी आपत्तियों का निराकरण करने की कोशिश की गई है।

WhatsApp Image 2024 03 16 at 15.58.34

” यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण ” – राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। 2024 दुनिया के लिए भी चुनावों का साल है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। लोकतंत्र के रंग यहां उभरते हैं और सभी हिस्सों का इसमें समावेश होता है। हमारा वादा है कि हम चुनाव इस तरह कराएंगे जो देश की चमक को बढ़ाएगा। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होना बाकी हैं। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी 2024 जून में समाप्त होने वाला है।

WhatsApp Image 2024 03 16 at 16.00.12

” चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं ” –  राजीव कुमार

चुनाव में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। बाहुबली या दागी उम्मीदवारों को अपने बारे में सारी जानकारी अखबारों में बताना होगा। चुनाव आयोग निष्पक्ष और हिंसामुक्त चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार के प्रलोभन जैसे धन, गिफ्ट, शराब व अन्य प्रकार का कोई भी कार्य जैसे धमकी देना, बाहुबल दिखाना,गुंडागर्दी चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ मन जायेगा। इसकी कोई भी सुचना के लिए 1950 नंबर जारी किये जायेगे कॉल करने के कुछ मिनट के बाद ही आपकी सहायता के लिए पुलिस बल हाज़िर हो जायेगे। वहां टीवी, सोशल मीडिया, वेब कास्टिंग, शिकायत पोर्टल होगा।

चुनाव आयोग :- 253 को इनएक्टिव और 284 पॉलिटिकल पार्टी को किया डिलिस्टेड

चुनाव आयोग राजनीतिक दलों पर नजर रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 537 रजिस्टर्ड पॉलिटिकल पार्टी पर हमने काम किया है. इनमें से 284 को लिस्ट से बाहर निकाला है और 253 को इनएक्टिव किया है. ये अलग-अलग तरह की सुविधाएं लेते हुए पॉलिटिकल पार्टी के माहौल को खराब कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular