Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
HomeराजनीतिLoksabha Election 2024 : पांचवें चरण का मतदान आज, पश्चिम बंगाल...

Loksabha Election 2024 : पांचवें चरण का मतदान आज, पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 15.35 प्रतिशत मतदान

Loksabha Election 2024 : 18वीं लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के 8 राज्यों के 49 सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 9 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में 15.35% हुआ हैं। इसके अलावा यूपी में 12.89%, झारखंड में 11.68%, लद्धाख में 10.51%, बिहार में 8.86%, जम्मू कश्मीर में 7.63%, ओडिशा में 6.87% और महाराष्ट्र में 6.33% तक मतदान हुआ है। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी मुंबई स्थित एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से घर से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 5वें चरण के मतदान के बीच जनता से वोट करने की अपील की।

ये भी पढ़ें : North East Delhi : इंडि गंठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार को शख्स ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

उन्होंने लिखा कि मैं अमेठी और रायबरेली समेत पूरे देश से अपील कर रहा हूं – अपने परिवारों की समृद्धि के लिए, खुद के अधिकारों के लिए, भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए और वोट कीजिए। मुंबई में बीजेपी उम्मीदवार पीयूष गोयल के अलावा एक्टर फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास भी परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।

रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने भी वोट डाला। भारत की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार वोटिंग करने गए एक्टर अक्षय कुमार ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं विकसित औऱ मजबूत भारत चाहता हूं। मैंने इसी सोच के साथ वोट डाला। इसी बीच मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर उद्योगपति अनिल अंबानी भी लाइन में खड़े नज़र आये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular