Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति, 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी

0
352
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 | Uttar Pradesh : लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। जमकर चुनाव प्रचार किए जा रहे हैं और रैलियां निकाली जा रही है। देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा भी पूरी आक्रामक नीति के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसी बीच यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस की सीटों का बँटवारा फाइनल हो गया है। गौरतलब है कि 17 जनवरी को सीटों के बंटवारे पर दिल्ली में गठबंधन के घटक दलों कांग्रेस और सपा के बीच बैठक हुई थी, लेकिन बैठक में कोई नतीजे नहीं निकल सका था।

अखिलेश यादव ने एक्स पर दी जानकारी

अखिलेश यादव ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस रायबरेली, अमेठी के अलावा प्रतापगढ़, वाराणसी, कानपुर, गाजियाबाद, इलाहाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद की सीटों पर लड़ सकती है।

यूपी में 11 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस पार्टी

बता दें कि यूपी में फिलहाल कांग्रेस के पास सिर्फ एक लोकसभा सीट है। इस सीट से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं। हालांकि, 2019 में उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन था। कांग्रेस 67 पर लड़ी और सिर्फ रायबरेली जीत पाई। सपा 37 पर लड़ी और पांच जीती, जबकि बसपा 38 पर लड़ी और 10 जीती। रामपुर और आजमगढ़ हारने के बाद सपा के सिर्फ तीन सांसद हैं।

ये भी पढ़ें : PM Modi Bulandshahr : यूपी को मिला 19 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन