Raj Kundra : पोर्नोग्राफी केस को लेकर राज कुद्रा को वकील ने किया बड़ा खुलासा, वकील के बयान ने मचा दी हलचल

0
324
Raj Kundra
Raj Kundra

Raj Kundra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति Raj Kundra आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में राज की बायोपिक यूटी 69 रिलीज हुई थी, जिसे लेकर वो उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। बता दें कि राज की बायोपिक यूटी 69 उनके पोर्नोग्राफी केस पर आधारित थी जिसमें उन्होंने अपने जेल के अंदर के अनुभव को दर्शाया था।

वहीं राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी के को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इस केस को लेकर राज कुंद्रा ने वकील ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। उनके वकील ने एक नया दावा कर हलचल मचा दी है।

ezgif.com webp to jpg 47

राज कुंद्रा के वकील ने किया शॉकिंग खुलासा

आपको बता दें कि केस में हो रही देरी को लेकर अब राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि ‘अभियोजन पक्ष जानबूझकर इस मामले में देर कर रहा है।’ इस मामले पर बात करते हुए प्रशांत कहते हैं कि हम अपनी तरह से इस केस को पूरी तेजी लाने के की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन अभियोजन पक्ष जानबूझकर इस मामले में देर कर रहा है और ये बात उन्हें अच्छे से पता है। ‘अभियोजन पक्ष का ऐसा रवैया जान-बूझकर है। यही वजह है कि हमारे देश में लंबित मामलों की संख्या काफी ज्यादा है। निर्दोष लोग बिना किसी निष्पक्ष सुनवाई के पीड़ित हो रहे हैं। एजेंसियों की रुचि सिर्फ आरोप लगाने और मीडिया ट्रायल करने में है।’

ezgif.com gif maker 80

2 साल पहले शुरू हुआ था केस

गौरतलब है कि  राज कुंद्रा को साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें बेल मिल गई थी। वहीं इस केस को 2 साल से ऊपर का वकत हो चला है, लेकिन अभी तक इसपर कोई कारवाई नहीं की गई है। वहीं फिल्म यूटी 69 की कहानी के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी राज कुंद्रा के जेल जाने से शुरू होती है और बेल मिलने तक खत्म हो जाती हैं। सारे विवाद से बचते हुए इसमें सिर्फ ये दिखाया है कि इतने बड़े सेलिब्रिटी राज कुंद्रा को जेल के अंदर किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा।