Thursday, January 16, 2025
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनKushi : कुशी की ओपनिंग डे की कमाई रही शानदार, सामंथा और...

Kushi : कुशी की ओपनिंग डे की कमाई रही शानदार, सामंथा और विजय की फिल्म ने किया इतने करोड़ का कारोबार

Kushi: फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म ‘कुशी’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। सामंथा इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैँ। साथ ही दोनों की जोड़ी को फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा हैं। दोनों पहले भी  साथ में महंती में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद सामंथा और विजय की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

दोनों की फिल्म कुशी सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो गई है। सामंथा और विजय की लव स्टोरी को बहुत पसंद किया गया है और फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। पहले दिन इस तेलुगू फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है।

Kushi

रिलीज के पहले दिन ‘Kushi’ ने किया इतने कोरड़ का कारोबार

शिव निर्वाना के डायरेक्शन में बनी फिल्म कुशी को हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में डब किया गया है. फिल्म में सामंथा और विजय के साथ जयाराम, सचिन खेड़ाकर, मुरली शर्मा, लक्ष्मी, रोहिणी समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। वहीं अब फिल्म के रिलीज के पहले दिन के भी आंकड़े सामने आ गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुशी ने रिलीज के पहले दिन 16 करोड़ का बिजनेस किया है। ये कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ सकता है। इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

Kushi

ये भी पढ़े: https://youtu.be/WWLzTSSEQN8?si=wadpto2mbRsnLSU6

ये है कुशी की कहानी

कुशी की बात करें तो ये विपलव और आराध्या की कहानी है जो कश्मीर में छुट्टियां मनाने जाते हैं। जहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। उसके बाद दोनों की फैमिली दोनों को अलग करने में लग जाती हैं। अपने परिवार को गलत साबित करने के लिए विपलव और आराध्या शादी कर लेते हैं। शादी में दिक्कत तब आने लगती हैं जब दोनों के बीच मतभेद होने लगते हैं। जिसकी वजह से उनकी रोमांटिक दुनिया में कड़वे पल भी शामिल हो जाते हैं।

- Advertisment -
Most Popular