Friday, September 20, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनKhel- Khel Mein: कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा...

Khel- Khel Mein: कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है ‘खेल खेल में’, रिलीज के 6ठे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने किया इतने करोड़ का कारोबार

Khel- Khel Mein: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘खेल खेल में’ को लेकर सुर्खियों छाए हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क और फरदीन खान लीड रोल में नजर आ रहें हैं। इस फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

फिल्म से अक्षय कुमार ने कॉमेडी में वापसी की है। वहीं अब फिल्म की कमाई के छठे दिन के आकड़े सामने आ गए हैं। चलिए जानते है ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के छठे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया हैं।

Khel- Khel Mein

6ठे दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ फरदीन खान, एमी विर्क, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल जैसे कलाकार नजर आ रहें हैं। फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के पहले दिन 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया था।

दूसरे दिन फिल्म की कमाई 2.05 करोड़ रही। तीसरे दिन ‘खेल खेल में’ ने 3.1 करोड़ का कारोबार किया चौथे दिन 3.85 करोड़ और पांचवे दिन 2 करोड़ का कलेक्शन किया।

वहीं अब ‘खेल खेल में’ की रिलीज के 6ठे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी मंगलवार को 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म की कुल कमाई अब 17.15 करोड़ रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें: Stree 2: रिलीज के पांचवे दिन ‘स्त्री 2’ ने किया 200 करोड़ का आंकड़ा पार, इतने करोड़ का किया कारोबार

Khel- Khel Mein

इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल-खेल में’ का मुकबला राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 और जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ की फिल्म वेदा से है। बॉक्स ऑफिस की जंग में स्त्री 2 काफी आगे है। वहीं अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘हाउसफुल 5’, ‘हेरा फेरी 3’, ‘वेलकम 3’ जैसी कई फ्रेंचाइजी फिल्में हैं।

अक्षय ने एक बातचीत में बताया था कि ‘जॉली एलएलबी 3’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन गाने की शूटिंग अभी बाकी है।वहीं उन्होंने ‘हाउसफुल 5’ के बारे में भी बात करते हुए कहा था, कि इस फिल्म का निर्माण अगले महीने शुरू होगा।

- Advertisment -
Most Popular