Katrina Kaif : कैटरीना ने की अपने सास- ससुर की जमकर तारीफ, बोलीं- ‘उन्होंने अपने दोनों बेटों को बहुत अच्छी परवरिश दी है

0
324
Katrina Kaif

Katrina Kaif: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट में से एक विक्की कौशल और कैटरीना आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। शादी के बाद से यह कपल एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग के लिए जाना जाता है। दोनों की जोड़ी फैंस बेहद पसंद करते हैं। कैटरीना एक फेमस एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक परफेक्ट वाइफ और बहू भी हैं।

कैटरीना अक्सर अपने सोशल मिडिया हैंडल से विक्की और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वहीं हाल ही में एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस अपने सास-ससुर की जमकर तारीफ करती नजर आईं।

ghghgfccvbnnb

कैटरीना ने  बांधे अपने सास-ससुर की तारीफों के पुल

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कैटरीना बताया कि वो अपने सास-ससुर शाम और वीणा कौशल के साथ बेहद प्यारा रिश्ता साझा करती हैं। एक्ट्रेस ने उनके बारे में बात करते हुए कहा, ‘विक्की के माता-पिता ने अपने दोनों बेटों को बहुत अच्छी परवरिश दी है। विक्की और सनी दोनों ही जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। वे बड़ो की इज्जत करना जानते हैं।

वे रिश्तों की मर्यादा को समझते हैं।’ वहीं आगे कैटरीना पति विक्की के बारे में बात करते हुए कहती हैं, ‘विक्की फिल्मों के बेहद शौकीन हैं, लेकिन उन्हें आर्ट फिल्में पंसद हैं। जब भी हम घर पर रहते हैं हम साथ में फिल्में देखते हैं। वे बहुमुखी प्रतिभा के इंसान हैं। उनके साथ वक्त कैसे निकल जाता है पता ही नहीं चलता है।’

कैटरीना अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, ‘मुझे विक्की का काम काफी पसंद है। मैं उनकी सभी फिल्में देखती हूं। वे एक बेहतरीन अभिनेता हैं। मैं ‘सैम बहादुर’ में उनके किरदार को देखकर चकित रह गई थी। मुझे ‘सैम बहादुर’ में विक्की नहीं सिर्फ ‘सैम’ नजर आए। वे अपने किरदारों में ढल जाते हैं।’

 

ngfgnfgng

इन फिल्मों में नजर आएंगे एक्टर

गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस कपल ने राजस्थान में शादी रचाई थी। दोनों की शादी में फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। ये कपल अक्सर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करके फैंस को खुश कर देता है।

वहीं दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना को आखिरी बार फिल्म मैरी क्रिसमस में विजय सेतुपति के साथ नजर आईं थीं। वहीं विक्की कौशल की बात करें तो संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं।