Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनKarishma Kapoor : काफी दर्दनाक थी करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी, तलाक...

Karishma Kapoor : काफी दर्दनाक थी करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी, तलाक के दौरान पति ने लगाए थे गंदे आरोप

Karishma Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। करिश्मा नब्बे के दश्क की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थी। करिश्मा का स्टारडम उस दौरान इतना ज्यादा था कि हर बड़ा एक्टर उनके साथ काम करने के लिए बेताब रहता था। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को कई बड़ी हिट फिल्में दी।

उस दौर में एक्ट्रेस की खूब फैन फॉलोविंग थी लोग उनकी एक झलक देखने के लिए लोग बेताब रहते थे। करिश्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितनी सफल थी, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही दर्दनाक थी। उन्होंने शादी की लेकिन ये शादी ही उनके लिए काटों की राह बन गई। आज हम आपको बताते है कि हमेशा मुस्कुराने वाली करिश्मा कपूर की असल जिंदगी किस तरह की थी।

fdfggtegt

काफी दर्द भरी थी करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सन लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। करिश्मा अपनी आंखों में ढेरों ख्वाब संजोकर अपनी ससुराल पहुंची थी लेकिन उनके सारे ख्वाब उस वक्त रेत के पहाड़ो की तरह ढह गए।

जब उन्हें उनके शादी की पहली ही रात पर पति संजय कपूर की असलियत पता चली और फिर करिश्मा के लिए उनकी शादी उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती बन गई।  शादी के बाद करिश्मा कपूर को काफी जुल्म किया गया एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि पति से लेकर सास-ससुर और पति के दोस्तों ने उन्हें बेहद दर्द दिये।

एक बार एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर ने जो राज खोला वह वाकई में चौंकाने वाला था। करिश्मा ने खुलासा किया था कि शादी के बाद से ही संजय कपूर उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव करते थे। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि हनीमून की रात संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था, इतना ही नहीं उन्होंने अपने दोस्तों को करिश्मा कपूर के साथ सोने की कीमत भी बताई थी। वहीं जब करिश्मा कपूर ने मना किया तो संजय ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

करिश्मा कपूर ने आगे कहा था कि प्रेग्नेंसी के दौरान करिश्मा कपूर को उनकी सास ने थप्पड़ भी मारा था और संजय ने अपने भाई को करिश्मा पर नजर रखने के लिए कहा था। इस बीच करिश्मा कपूर ने एक बेटा और एक बेटी को भी जन्म दिया। दो बच्चे होने के बाद भी करिश्मा और संजय कपूर के रिश्ते में कोई सुधार नहीं हुआ।

hhjtutyty

2016 में हुआ था दोनों का तलाक

गौरतलब है कि जब करिश्मा के लिए दर्द झेलने की सीमा बर्दाश के बाहर हो गई तो एक्ट्रेस ने संजय कपूर से तलाक लेने का मन बना लिया। शादी के 11 साल बाद करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से साल 2016 में तलाक ले लिया था। हालांकि इनका तलाक भी आसन नहीं था। संजय ने करिश्मा पर पैसों के लिए शादी करने का आरोप लगया था।

वहीं करिश्मा ने भी संजय पर कईं गंभीर आरोप लगाए थे औ घरेलू हिंसा का भी केस दर्ज कराया था। दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी का मामला भी चला था। बाद में कोर्ट ने कोर्ट ने दोनों पक्षों के सामने कुछ शर्तें रखी थी जिन्हें मानने के बाद ही इनका डिवोर्स मंजूर हुआ था। फिलहाल करिश्मा कपूर सिंगल मदर हैं और अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा की परवरिश कर रही हैं। वहीं संजय कपूर ने 2017 में अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी कर ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular