Isha Deol: डिवोर्स रूमर्स के बीच ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- ‘कभी-कभी आपको जाने देना चाहिए’

0
330
Isha Deol

Isha Deol: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ईशा फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेता धरमेंद्र की बेटी हैं। दरअसल, खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने पति से तलाक लेने वाली हैं।

कहा जा रहा हैं कि ईशा और भरत के बीच किसी तीसरे की एंट्री हो गई है और ऐसे में अब शादी के 12 साल बाद दोनों की राहें अलग होने वाली हैं। हालांकि इन तमाम खबरों पर ईशा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन डिवोर्स रूमर्स के बीच अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

ghghggyyuyu

ईशा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

आपको बता दें कि ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ के 22 साल पूरे होने पर एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो उनके फिल्म के गाने ‘लपक-झपक’ का है। इस वीडियो के साथ ईशा ने एक क्रिप्टिक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा- ‘कभी-कभी आपको जाने देना चाहिए और बस अपने दिल की धड़कन पर नाचना चाहिए।’

ईशा देओल ने आगे लिखा- ‘मेरी पहली फिल्म और मेरे 18 साल के होने की याद। पिछले गुरुवार 11/1 को मेरी पहली फिल्म को 22 साल हो गए और मैं उस समय एक पोस्ट करने से चूक गई। यह फिल्म मेरी पहली फिल्म होने की वजह से हमेशा याद की जाती है।’ बता दें कि इस फिल्म में ईशा के साथ आफताब शिवदासानी और संजय कपूर दिखाई दिए थे।

yhyhhyyh

2012 में हुई थी दोनों की शादी

गौरतलब है कि ईशा देओल ने 29 जून 2012 को बिजनेसमैन भरत तख्तानी संग बहुत सादगी से शादी की थी। उनकी दो बेटियां- राध्या तख्तानी और मिराया तख्तानी भी हैं। ईशा-भरत को अक्सर सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते देखा जाता रहा है लेकिन काफी समय से दोनों एक साथ दिखाई नहीं दिए। यहां तक कि भरत सास हेमा मालिनी के बर्थडे बैश से भी नजर नहीं आए थे।