Friday, September 20, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनKareena Kapoor: करीना कपूर को लेकर नैनी ललिता डिसिल्वा ने किया बड़ा...

Kareena Kapoor: करीना कपूर को लेकर नैनी ललिता डिसिल्वा ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘तैमूर और जेह के साथ समय की पाबंद है करीना’

Kareena Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबो कही जाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। करीना एक्ट्रेस के साथ- साथ एक पत्नी और मां भी हैं। वहीं एक्ट्रेस के बेटें जेह और तैमूर  को  नैनी ललिता डिसिल्वा संभालती नजर आती हैं। ललिता को कई फिल्मी सितारों के बच्चों के साथ देखा गया है।

सैफ अली खान और करीना के लाड़ले तैमूर अली खान के साथ ललिता डिसिल्वा की कई कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। हाल ही में ललिता डिसिल्वा ने करीना कपूर के बार में बात की है। उन्होंने बताया कि बेबो अपने बच्चों के साथ कितनी अनुशासित हैं।

tgrtggtgge

करीना को लेकर बोली ललिता

ललिता डिसिल्वा ने करीना कपूर खान की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह बहुत अनुशासित और समय की पाबंद हैं। वह अपना और बच्चों का टाइमटेबल भी तय करती हैं। वह बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करती हैं। हम अक्सर तैमूर और जेह को उनकी शूटिंग पर ले जाते थे ताकि वह अपने आधे घंटे या एक घंटे के ब्रेक के दौरान उनके साथ समय बिता सकें। ब्रेक के दौरान हम साथ में लंच करते थे।’

इससे पहले करीना कपूर ने बताया था कि वह अपने काम और जीवन के संतुलन को कैसे बनाए रखती हैं। उन्होंने कहा था, ‘यह सचमुच एक पैर पर खड़े होने जैसा है, लेकिन मैं योग में बहुत अच्छी हूं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पति भी इसी पेशे में काम करते हैं। हमें जब भी यात्रा करनी होती है तो हम बारी-बारी से यात्रा करते हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि उनके कर्मचारी भी उनकी बहुत मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें: Upasana Singh: उपासना सिंह ने किया बड़ा खुलासा, डायरेक्टर ने की थी एक्ट्रेस से गंदी डिमांड

bgfbffdvfvfv

इस फिल्म में नजर आएंगी करीना | Kareena Kapoor

वहीं करीन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह उनके कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म है और ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसमें उनके साथ अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे नजर आएंगे।

- Advertisment -
Most Popular