South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. Uncategorized
  3. Karnataka Exit Poll 2023: किसके सिर सजेगा ताज? इन 10 एग्जिट पोल्स से जानिए कौन जीत रहा कर्नाटक?
 Karnataka Exit Poll 2023: किसके सिर सजेगा ताज? इन 10 एग्जिट पोल्स से जानिए कौन जीत रहा कर्नाटक?
Uncategorized

Karnataka Exit Poll 2023: किसके सिर सजेगा ताज? इन 10 एग्जिट पोल्स से जानिए कौन जीत रहा कर्नाटक?

by News Desk May 11, 2023

कर्नाटक में मतदान पूरे हो चुके हैं और अब हर किसी की निगाहें चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। कर्नाटक की जनता ने इस बार वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। यही वजह है कि चुनाव में कर्नाटक की जनता ने रिकॉर्ड बना दिया है, जो पिछली बार से भी ज्यादा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में 72.67 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जो अभी और बढ़ने की संभावना है। क्योंकि इस वोटिंग प्रतिशत में पोस्टल बैलेट और होम वोटिंग का आंकड़ा शामिल नहीं किया गया है।

जारी रहेगी परंपरा? 

कर्नाटक के मतदान संपन्न होने ही एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं, जिसमें इस बार राज्य में किसकी सरकार बनेगी इसके काफी हद तक संकेत मिलने लगे हैं। एग्जिट पोल की मानें तो कर्नाटक में पिछले 38 सालों से चली आ रही परंपरा जारी रहेगी। यानी इस बार फिर कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के आसार हैं। जी हां, अधिकतर एग्जिट पोल इस बार इसी ओर इशारा रहे हैं कि इस बार कर्नाटक में BJP का जीतना मुश्किल हैं। 10 एग्जिट पोल्स में से 4 में कांग्रेस की सरकार बन रही है, तो वहीं एक पोल में BJP को बहुमत मिलने के आसार हैं। इसके अलावा 5 सर्वे में हंग असेंबली की संभावनाएं जताई गई है। 4 सर्वों में JDS को किंगमेकर बताया जा रहा है, जिसका मतलब है कि बिना जेडीएस के कांग्रेस या BJP में से कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में फिर बढ़ी तकरार: अशोक गहलोत पर बरसे सचिन पायलट, साथ ही किया ये बड़ा ऐलान

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग

बहुमत का आंकड़ा 113 है

  कांग्रेस BJP JDS अन्य
आजतक एक्सिस माई इंडिया 122-140 62-80 20-25 0-3
जी न्यूज मैट्रिज 103-118 79-94 25-33 2-5
इंडिया टीवी सीएनएक्स 110-120 80-90 20-24 1-3
टीवी9 भारतवर्ष पोलस्ट्रैट 99-109 88-98 21-26 0-4
रिपब्लिक पी-मारक्यू 94-108 85-100 24-32 2-6
एबीपी न्यूज सी-वोटर 100-112 83-95 21-29 2-6
न्यूज24 टुडेज चाणक्य 120 92 12 00
टाइम्स नाऊ ईटीजी 106-120 78-92 20-26 2-4
न्यूज नेशन सीजीएस 86 114 21 3
एशियानेट जन की बात 91-106 94-117 14-24 0-2

ज्यादातर एग्जिट पोल इस बार कर्नाटक में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर ही इशारा कर रहे हैं। वहीं कुछ पोल्स में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिखाई दे रहे हैं। पिछली बार की बात करें तो 2018 विधानसभा चुनावों में भी कर्नाटक में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। हालांकि बीजेपी 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थीं। तब कांग्रेस के खाते में 80 और JDS ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थीं। उस दौरान कांग्रेस और JDS ने मिलकर सरकार बनाई, जो ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और फिर बीजेपी की कर्नाटक की सत्ता में वापसी हुई।

इस बार के नतीजे अगर एग्जिट पोल्स के अनुसार ही आते हैं, तो ये BJP के लिए झटका साबित होंगे। हालांकि पूरी तस्वीर तो 13 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

Share This:

Tags: BJP vs Congress in Karnataka featured hindi news Karnataka Election Karnataka Election 2023 Karnataka Elections News Karnataka Exit Polls 2023 Latest News in Hindi Today's Hindi News
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.