Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBigg Boss 17 : करण ने लगाई ईशा मालवीया की क्लास, बोलें-...

Bigg Boss 17 : करण ने लगाई ईशा मालवीया की क्लास, बोलें- ‘क्या आप अपना इतिहास भूल गई है’

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में कई बड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। साथ ही बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले की डेट का भी खुलासा हो गया है। बात दें कि बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होगा और दर्शकों को जल्द ही विजेता मिल जाएगा।

वहीं इस समय मुनव्वर फारुकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छाए हुए है। शो में आई मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान लगातार उनपर कई आरोप लगा चुकी हैं। ऐसे में कई कंटेस्टेंट्स भी मुनव्वर के कैरेक्टर को लेकर बातें कर रहे हैं। इसमें ईशा मालवीय का नाम भी शामिल है। वहीं, आज यानी वीकेंड का वार में ईशा की जमकर क्लास लगने वाली है।

ffffrfr

करण जौहर ने लगाई ईशा मालवीय की क्लास

आपको बता दें कि इस बार का विकेंड का वार सलमान खान ने नहीं बल्की करण जौहर ने होस्ट किया हैं। वहीं इस बार करण ईशा को लेकर काफी नाराज नजर आए। दरअसल ईशा ने मुनव्वर को लेकर एक स्टेटमेंट दे दिया था जिससे हर कोई काफी शोकड था। वहीं करण वीकेंड के वार में कहते सुनाई दिए हैं कि, ईशा आपने मुनव्वर के बारे में ये कहा है कि उसने कई लोगों को यूज एंड थ्रो किया है।

मैं सच में ये जानना चाहता हूं कि क्या आप अपना इतिहास भूल गईं? इसके बाद ईशा करण को सफाई देने को कोशिश करती दिख रही हैं। लेकिन करण उन्हें रोकते हुए कहते हैं कि- ‘मैं मासूस होने की एक्टिंग को भी समझता हूं और असल में मासूस होने को भी समझता हूं’। ये आपका डबल स्टेंडर्ड दिखा रहा है।

dccsdrrr

आयशा ने मुनव्वर पर लगए थे कई आरोप

गौरतलब है कि आयशा ने मुनव्वर पर कई आरोप लगाए थे आयशा ने कहा था कि नाजिला को मेरे बचपन वाली बात कैसे पता है तो मुनव्वर सीधे से नकार कर दिया था। मुनव्वर ने कहा कि मैंने नहीं कहा। फिर आयशा ने कहा किऐसा कैसे हो सकता है। अगर आपने नहीं कहा तो उस लड़की को कैसे पता। उसको सपना थोड़ी ही आएगा।

बता दें कि बीते वीक में  मुनव्वर ने नॉमिनेशन टास्क के दौरान आयशा को नॉमिनेट करते हुए कहा था कि वो इस शो में नेम-फेम के लिए आई हैं। आयशा को ये बात बहुत बुरी लगी। इसके बाद आयशा ने एक-एक करके मुनव्वर की सारी बातें घरवालों को बताना शुरू कर दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular