Bigg Boss 16: करण जौहर ने लगाई प्रियंका चहर चौधरी की क्लास, बोले- इस घर में आपको कोई सच्चा दोस्त नहीं

0
334
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले से बस कुछ ही कदम दूर है। बिग बॉस के बीते एपिसोड में होस्ट करण जौहर घर के सभी कंटेस्टेंट को उनके बर्ताव के लिए डांटते-फटकारते नजर आए। वहीं आज के एपिसोड में करण जौहर प्रियंका चाहर चौधरी को कटघरे में बुलाएंगे और घर के अंदर उनका कोई दोस्ती नहीं होने के बारे में सवाल करेंगे।

प्रियंका से पूछे कड़वे सवाल

जारी किये गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि करण जौहर प्रियंका को कटघरे में खड़ा करेंगे और घरवालों को उनके साथ दोस्ती न निभाने को लेकर कड़वे सवाल करते नजर आ रहे है। करण जौहर कहते हैं, ‘आप अकेले ऐसे इंसान हैं, जिनका घर में कोई सच्चा दोस्त या रिश्ता नहीं है। आपके खिलाफ कोई भी आवाज उठाता है तो आप खुद उसे लात मार देती हो। आप लिस्ट के अनुसार व्यक्ति से दोस्ती करती हैं।’ इस के बाद प्रोमो में शिव बोलते नजर आते है कि ‘प्रियंका को चाहिए जो उसकी हां में मिलना… जानता हो।’ होस्ट करण और शिव की बातें सुनने के बाद प्रियंका चौंक जाती हैं। बीते एपिसोड में निम्रत कौर अहलूवालिया और प्रियंका के बीच बहस होती हुई भी देखी गई थी, जब करण ने उनसे शो में एक-दूसरे को रेट करने के लिए कहा था।

 

यह सदस्य है नॉमिनेट

आपको बता दें कि घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते शिव ठाकरे, सुम्बुल तौकीर खान, एम सी स्टैन नॉमिनेटेड है। इस हफ्ते शो में एक बड़ा एवेक्शन देखने को मिलेगा आज के एपिसोड में मंडली को कोई एक सदस्य इस बीबी हाउस को छोड़ के जाएगा। बताया जा रहा है कि शिव ठाकरे या फिर सुंबुल तौकीर खान में से कोई एक शो से बाहर जा सकता है। गौरतलब है कि बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी को होगा।