Sidharth-Kiara Wedding: कंगना रनौत ने की सिड-कियारा की तारीफ, कपल के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट

0
303
Kangana Ranaut Post

Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बस दो दिनों में शादी रचाने वाले हैं। दोनों काफी लंबे समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे, लेकिन कपल ने कभी भी मीडिया के सामने खुलकर अपने प्यार का इजहार नहीं किया। दोनों 6 फरवरी को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेने वाले हैं। ऐसे में उनकी शादी से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दोनों की जोड़ी की तारीफ की है।

Capture 8

कंगना ने सिद्धार्थ-कियारा के लिए शेयर किया खास पोस्ट

हाल ही में कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें कपल एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है। इसी वीडियो के साथ कंगना ने लिखा है, ‘ये कपल कितना प्यारा है…फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही हमें कभी सच्चा प्यार देखने को मिलता है। दोनों एक साथ कितने खूबसूरत दिखते हैं।’ बता दें कि कियारा आज सुबह ही जैसलमेर पहुंच चुकी है, जहां आज से उनकी शादी की प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारियां शुरू होनी हैं।

 

2 रिसेप्शन की है प्लानिंग!

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा और सिद्धार्थ की शादी में सिर्फ कुछ गिने-चुने मेहमान ही शामिल होंगे। हालांकि शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में 2 लैविश रिसेप्शन की उम्मीदें हैं, जिनमें फिल्म से लेकर टीवी जगत के तमाम सितारें शामिल हो सकते हैं। वहीं बता दें कि कपल की मुलाकात दोनों की फिल्म शेरशाह के दौरान हुई थी। इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और अब काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।