Karan Johar : संजय लीला भंसाली को लेकर करण जौहर ने कही बड़ी बात, बोलें- ‘वो मुझे किसी फिल्म के बाद कॉल नहीं करते’

0
299
Karan Johar
Karan Johar

Karan Johar : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। करण ने हाल ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से 7 साल बाद डायरेक्शन की दुनिया में वापसी की हैं। उनकी फिल्म ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस के बाद करण जौहर को सभी से मुबारकबाद दी है लेकिन एक इंसान ने करण को कॉल किया जिसके बाद वह चौंक गए थे। करण ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें देवदास के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने कॉल किया था।

ezgif.com gif maker 6 2

संजय लीला भंसाली को लेकर Karan Johar कही बड़ी बात

आपको बात दें कि एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब करण से पुछा गया कि क्या रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद संजय लीला भंसाली ने उन्हें कॉल किया था? इसके जवाब में करण ने कहा- उन्होंने मुझे कभी किसी फिल्म के बाद फोन नहीं किया है, लेकिन मैंने उन्हें कई बार कॉल किया है। उसके बाद करण ने कहा कि मैं भी बहुत कम कॉल करता हूं। इस फिल्म के लिए मुझे कई लोगों ने कॉल किया था और मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।

ezgif.com gif maker 7 2

ये भी पढ़े: Sunny Deol : जब सनी देओल ने राह चलती लड़की को छेड़ा था, मारने के लिए घर तक पहुंच गया था लड़की का भाई

इंडस्ट्री के इस कपल से इंस्पायरड है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

गौरतलब है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर करण जौहर ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने बॉलीवुड के एक पावर कपल से इंस्पिरेशन ली थी। कोई आइडिया? ये अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना थे। उन दोनों की शादी में बहुत ही अच्छी दोस्ती है। मैंने उनके साथ डिनर, लंच किया है और घूमा हूं। उनके साथ एक बहुत ही अच्छा कंफर्म है। तब मुझे एहसास हुआ कि दो अलग जगह, सोसाइटी से आए हुए लोग एक-दूसरे को प्यार कर सकते हैं।